Stage 4 Cancer Patient Emotional Post on Diwali। Emotional Cancer Story। कैंसर जीत गया मेरे दोस्‍त… चौथी स्‍टेज पर शख्‍स का भावुक पोस्‍ट रुला देगा

Stage 4 Cancer Patient Emotional Post on Diwali। Emotional Cancer Story। कैंसर जीत गया मेरे दोस्‍त… चौथी स्‍टेज पर शख्‍स का भावुक पोस्‍ट रुला देगा


होमताजा खबरदेश

कैंसर जीत गया मेरे दोस्‍त… चौथी स्‍टेज पर शख्‍स का भावुक पोस्‍ट रुला देगा

Last Updated:

रेडिट पर एक 21 साल के कैंसर पीड़ित युवक का भावुक नोट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. स्टेज 4 कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे इस युवक ने लिखा कि यह उसकी शायद आखिरी दिवाली है. कई कीमोथेरेपी सेशंस के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है. उसके सपने और माता-पिता के उदास चेहरे देखकर इंटरनेट यूज़र्स काफी भावुक हो रहे हैं.

Zoom

शख्‍स ने भावुक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर डाला.

कैंसर जीत गया दोस्तों, फिर मिलेंगे… रेडिट पर 21 साल के एक लड़के का यह बेहद इमोशनल मैसेज सामने आते ही पूरे इंटरनेट पर सन्नाटा छा गया है. स्टेज 4 कोलोरेक्टल कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ते-लड़ते थक चुके इस युवा की दास्तान पढ़कर हर किसी का कलेजा पसीज गया. डॉक्टरों ने आखिरी जवाब दे दिया है और जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दिवाली की जगमगाती रोशनियों के बीच, जब हर कोई खुशियां मना रहा है, यह लड़का अपने अधूरे सपनों और मां-बाप के उदास चेहरों को देखकर घुट-घुट कर जीने को मजबूर है. दुनिया घूमने और अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देखने वाला यह फाइटर अब बस अपनी यादों की एक छोटी सी छाप छोड़कर विदा लेगा.

21 साल के कैंसर पेशेंट का दर्द
सोशल मीडिया पर अक्सर कई कहानियां वायरल होती हैं, लेकिन रेडिट पर आई यह पोस्ट हर किसी के दिल को झकझोर कर रख रही है. 21 साल के एक युवा ने अपने स्टेज 4 कोलोरेक्टल कैंसर के सफर की आखिरी और बेहद इमोशनल कहानी शेयर की है. उसने लिखा कि अनगिनत कीमोथेरेपी सेशंस और अस्पताल के चक्कर काटने के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अब इलाज के लिए कुछ नहीं बचा है और वह शायद इस साल के अंत तक ही जीवित रह पाएगा.

अधूरे सपने और मां-बाप के चेहरे की उदासी
युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सड़कें दिवाली की रोशनियों से जगमगाने लगी हैं, लेकिन यह सोचकर दिल टूट जाता है कि वह इन दीयों और खुशियों को आखिरी बार देख रहा है. उसने अपने अधूरे सपनों का जिक्र करते हुए लिखा कि वह दुनिया घूमना चाहता था, खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था और एक पेट डॉग गोद लेना चाहता था. लेकिन समय खत्म हो रहा है. वह जब भी अपने माता-पिता के उदास चेहरों को देखता है, तो उसका दर्द और बढ़ जाता है.

इंटरनेट यूजर्स हुए इमोशनलउसने लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैं यह सब क्यों लिख रहा हूं, बस अपनी जिंदगी का एक छोटा सा निशान छोड़कर जाना चाहता हूं. अगले साल कोई और मेरी जगह दीये जलाएगा, जबकि मैं सिर्फ एक याद बनकर रह जाऊंगा.” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भर आई. हर कोई कमेंट बॉक्स में उसके लिए दुआएं मांग रहा है और ‘गेट वेल सून’ व इमोशनल मैसेज लिखकर उस योद्धा को सलाम कर रहा है.



Source link