Indian Railway News: धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर 121 KM/H की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, नई रेल लाइन पर CRS का सफल निरीक्षण

Indian Railway News: धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर 121 KM/H की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, नई रेल लाइन पर CRS का सफल निरीक्षण


Last Updated:

Dholpur Garhi Sandra Rail Line CRS Inspection: धौलपुर-सरमथुरा ब्रॉडगेज परियोजना के तहत धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक 19.8 किमी लंबी नई रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) ई. श्रीनिवास ने निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम ने पैनल रूम, सिग्नलिंग, स्टेशन व्यवस्था और ट्रैक का जायजा लिया. इसके बाद गढ़ी सांद्ररा से धौलपुर के बीच 121 किमी/घंटे की रफ्तार से सीआरएस स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया. मौके पर सीएओ अजीत सिंह यादव और डीआरएम आगरा गगन गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर 121 KM/H की रफ्तार से दौड़ी ट्रेनZoom

Railway Speed Trial: धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक 19.8 KM ट्रैक की जांच, 121 KM/H से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

धौलपुर: धौलपुर-सरमथुरा ब्रॉडगेज रेल परियोजना के तहत क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक नवनिर्मित लगभग 19.8 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) ने गहन और बारीकी से निरीक्षण किया. उत्तर पूर्वी परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम के साथ रेलवे ट्रैक और तमाम संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण की शुरुआत धौलपुर रेलवे स्टेशन के पैनल रूम से हुई, जहां सिग्नलिंग प्रणाली और ट्रेन परिचालन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई. इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास और अधिकारियों की टीम ने मोटर ट्रॉली में सवार होकर धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक ट्रैक, समपार फाटकों (लेवल क्रॉसिंग), सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से मुआयना किया. इस दौरान नुरपुरा रेलवे स्टेशन और गढ़ी सांद्ररा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व परिचालन व्यवस्थाओं को भी परखा गया.

121 KM/H की रफ्तार से हुआ सफल स्पीड ट्रायल

ट्रैक और स्टेशनों के विस्तृत निरीक्षण के बाद गढ़ी सांद्ररा से धौलपुर के बीच ‘सीआरएस स्पेशल ट्रेन’ से हाई-स्पीड ट्रायल आयोजित किया गया. इस दौरान स्पेशल ट्रेन को 121 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ाकर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन की क्षमता, ट्रैक की गुणवत्ता, कंपन और तकनीकी मानकों का गहन परीक्षण किया गया. निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे.



Source link