Last Updated:
Jaipur Gold Silver Price सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. जयपुर में चांदी के भाव में एक ही दिन में 7,200 रुपए प्रति किलो की कमी आई है. इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 1,84,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. यह साल 2026 का अब तक का सबसे निचला स्तर है. इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई थी. अब भाव उस रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले आधे से भी कम हो चुके हैं. सोने की कीमतों में भी 3,000 रुपए की गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना अब 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट जेवराती सोना 1,31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी दरों के बाद बाजार में खरीदारों की नजर अब कीमतों के अगले रुख पर है.
जयपुर में चांदी 2026 में अब तक के सबसे नीचले स्तर पर पहुंचा
जयपुर. राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब 4 फीसदी तक की कमी आई है. इसके साथ ही चांदी साल 2026 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत घटकर 1 लाख 84 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है. शुक्रवार के मुकाबले चांदी 7,200 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है.
सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 1 लाख 42 हजार रुपए पर आ गया है. इस गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है. खास बात यह है कि चांदी की कीमतों में आई कमी साल की शुरुआत में बने रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले काफी बड़ी है. जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था. अब इसकी कीमत घटकर 1 लाख 84 हजार 800 रुपए रह गई है. यानी जनवरी के उच्च स्तर के मुकाबले चांदी की कीमत आधे से भी कम हो चुकी है.
चांदी 7,200 रुपए और सोना 3,000 रुपए टूटा
जेवराती सोने के भाव भी आई गिरावट
शुद्ध सोने के साथ जेवर बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. जयपुर में 22 कैरेट जेवराती सोने का भाव 1,31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया है. इस तरह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में रोजाना बदलाव होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे कारक कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले ग्राहकों को ताजा भाव की जानकारी लेने के साथ मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी संबंधित ज्वेलर से कर लेनी चाहिए.