नई दिल्ली. देश का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहा है. दिल्ली और सिलीगुड़ी के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना सरकार ने बनाई है. अब इस दिल्ली-सिलीगुड़ी कॉरिडोर का विस्तार असम की राजधानी गुवाहाटी तक कर दिया गया है. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी देते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है. दिल्ली और गुवाहाटी के बीच बुलेट ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच सफर महज आठ घंटे में पूरा हो जाएगा.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “क्या गुवाहाटी से दिल्ली का सफर 8 घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा? हां! उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का गुवाहाटी तक विस्तार पूर्वी भारत के लिए एक निर्णायक कदम है. शुरुआत में इस कॉरिडोर को सिलीगुड़ी तक ही प्रस्तावित किया गया था. जुलाई में मेरे लिखित अनुरोध और माननीय अश्विनी वैष्णव जी के साथ हुई मुलाकात के बाद उन्होंने हमारे प्रस्ताव को उचित माना और इसे पूर्वोत्तर तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी.”
7 जून को लिखी थी चिट्ठी
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि उन्होंने 7 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजा था. उस पत्र में सरमा ने गुवाहाटी के रणनीतिक और भौगोलिक महत्व का जिक्र किया था. उन्होंने तर्क दिया था कि गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का मुख्य प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ इस पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा आर्थिक और परिवहन हब है. ऐसे में पूर्वोत्तर के सबसे अहम शहर को देश के हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन नेटवर्क से बाहर रखना सही नहीं होगा. उनकी इस सलाह को केंद्र सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया और कॉरिडोर को असम तक विस्तार देने पर मुहर लगा दी.
दिल्ली-सिलीगुड़ी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन रूट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर उत्तर और पूर्वी भारत के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक मार्गों को आपस में जोड़ेगा. यह हाई-स्पीड नेटवर्क दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और सिलीगुड़ी से होते हुए असम के गुवाहाटी तक पहुंचेगा. इस रूट के बनने से न केवल गुवाहाटी बल्कि रास्ते में पड़ने वाले यूपी और बिहार के शहरों की कनेक्टिविटी भी पूरी तरह बदल जाएगी. रेल मंत्री के अनुसार, इसी कॉरिडोर के जरिए दिल्ली से वाराणसी का सफर महज 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होने का अनुमान है.
Guwahati–Delhi in under 8 hours? Yes!
The extension of the Northern bullet train corridor to Guwahati is a pivotal moment for East India.
My heartfelt gratitude to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji and Hon’ble Railway Minister Shri @AshwiniVaishnaw Ji.
The corridor was initially meant to end at Siliguri. After my written request and meeting with Shri Ashwini Vaishnaw Ji in July, he saw merit in our proposal and approved its extension into the North East.
This is what a government that listens and delivers looks like.
As Assam prepares for a new wave of high-tech industries, fast, affordable flight like connectivity to Delhi and two state capitals will open up enormous opportunities for businesses and livelihoods.
A bullet train to Assam once seemed so far-fetched that it never even became a public demand. Today, what we scarcely dared to dream is becoming reality.
Isiliye, Modi kahin nahi jayega!
Have a great day!