Ayodhya Ram Mandir Darshan Timing: बदल गई राम लला के दर्शन की टाइमिंग, बना रहे हैं अयोध्या का प्लान तो..

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timing: बदल गई राम लला के दर्शन की टाइमिंग, बना रहे हैं अयोध्या का प्लान तो..


Last Updated:

Ram Mandir Darshan Timing: अयोध्या के राम मंदिर में एक नवंबर से दर्शन की अवधि और आरती का समय बदल जाएगा. नए शेड्यूल के तहत रामलला का दर्शन सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट बजे तक बंद रहेगा. इसके राम मंदिर के सीईओ ने मंदिर के पुजारियों को मीडिया से दूरी बनाए रखने को कहा है.

Zoom

राम लला के दर्शन की टाइमिंग बदल गई है.

अयोध्याः श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मौसम में बदलाव के चलते आज 1 नवंबर से दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी लागू कर दी गई है. अब राम मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे के बजाय सुबह 4 बजे खुलेंगे. श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रामलला के दर्शन शुरू होंगे. नई व्यवस्था के तहत रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी. दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला एक घंटे विश्राम करेंगे. इससे पहले दोपहर में रामलला को केवल 30 मिनट का विश्राम मिलता था. शाम और रात में श्रद्धालुओं को रात 9:15 बजे तक दर्शन का अवसर मिलेगा. रात 9:30 बजे शयन आरती होगी, जिसके बाद रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.

पुजारियों को मीडिया से दूर रहने की सलाह
पहले मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे और रात 10:30 बजे बंद होते थे. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने दी जानकारी. वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र मिश्र ने पुजारियों को मीडिया से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है. उन्हें मंदिर परिसर में किसी प्रकार का वीडियो नहीं बनाने और सोशल मीडिया स्टेटस पर राम मंदिर की तस्वीर नहीं लगाने की हिदायत दी गई.

क्या होगी नई टाइमिंग
नई समय सारिणी के मुताबिक 4.30 से 4.40 तक मंगला आरती होगी. इसके बाद 6.30 पर अभिषेक, श्रृंगार और भोग की प्रक्रिया के लिए पट बंद रहेंगे. सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती होगी और सात बजे से डी-1 प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू होगा. सुबह सात से आठ बजे तक दर्शन के बाद 8.00 से 8.10 तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे. इसके बाद सुबह 11.30 बजे तक दर्शन होंगे. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजभोग के लिए पट बंद रहेंगे. दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी. इसके बाद 12.30 से 1.30 बजे तक विश्राम के लिए पट बंद रहेंगे. दोपहर 1.35 बजे से फिर दर्शन शुरू होंगे. जो शाम चार बजे तक चलेंगे.

रात 10 बजे मंदिर के पट होंगे बंद
शाम 4 से 4.10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे. इसके बाद शाम 6.45 बजे तक दर्शन होंगे. 6.45 से सात बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य की प्रक्रिया के बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी. इसके बाद रात 8 बजे तक दर्शन होंगे. रात 8 से 8.30 तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे. रात 8.30 से 9.15 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे. इसके बाद 9.15 से 9.30 बजे तक पट बंद रहेंगे और शयन आरती होगी. रात दस बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.

भोग प्रसाद में बदलाव
शरद ऋतु में भगवान के भोग प्रसाद में भी बदलाव होगा. ग्रीष्म ऋतु में जहां भगवान को झाझ का सेवन कराया जाता था. वहीं अब केसरयुक्त दूध परोसा जाएगा. मंगला आरती से पहले मधुपर्क और उसके बाद भोग में मेवे चढ़ाए जाएंगे. श्रृंगार आरती के बाद सुबह 8.00 से 8.10 बजे के बीच मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा.



Source link