मीका सिंह ने अमिताभ को दिया बड़ा सरप्राइज, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सुदेश भोसले हुए इमोशनल


Last Updated:

Mika Singh Gives Surprise To Big B: KBC 18 के सेट पर मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन को खास सरप्राइज दिया. उन्होंने मेगास्टार के सामने उनका आइकॉनिक गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया. मीका की इस परफॉर्मेंस को देखकर सुदेश भोसले भी भावुक हो गए. उन्होंने इसे अपनी म्यूजिक जर्नी का गर्व भरा पल बताया और गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ी पुरानी यादें भी शेयर कीं.

Top Deals Inside

मीका सिंह ने अमिताभ को दिया बड़ा सरप्राइज, सुदेश भोसले हुए भावुकZoom

मिका सिंह ने अमिताभ बच्चन को दिया सर्प्राइज (फोटो साभार-instagram@sudeshbhosaleofficial)

नई दिल्ली: जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाना आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. 90 के दशक के इस आइकॉनिक गाने को एक बार फिर खास अंदाज में सुनने का मौका मिला. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर सिंगर मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के सामने यह गाना गाकर पुरानी यादें ताजा कर दीं.

मीका की इस परफॉर्मेंस को देखकर सिंगर सुदेश भोसले भी काफी खुश हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो शेयर करते हुए इसे अपनी म्यूजिक जर्नी का प्राउड मूमेंट बताया.

अमिताभ बच्चन के लिए मीका ने गाया खास गाना

हाल ही में मीका सिंह ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के स्पेशल एपिसोड में सरप्राइज एंट्री की. शो के सेट पर पहुंचकर उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म ‘हम’ का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाया. मीका ने इस दौरान अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए. इस खास पल का वीडियो सुदेश भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने मीका की परफॉर्मेंस की तारीफ की और बताया कि यह गाना उनके म्यूजिक करियर के सबसे खास गानों में से एक है.

सुदेश भोसले ने बताया गर्व का पल

सुदेश भोसले ने पोस्ट में लिखा कि यह उनके लिए कितना यादगार और गर्व भरा पल है. उन्होंने कहा कि ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ हमेशा उनके संगीत सफर के सबसे खास गानों में शामिल रहेगा. अमिताभ बच्चन के सामने मीका सिंह को इस गाने को फिर से गाते देखना उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने मीका को प्यार और शुभकामनाएं भी दीं. सुदेश भोसले ने इस पोस्ट के जरिए गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ी पुरानी यादें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब इस गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी, तब अमिताभ बच्चन स्टूडियो में मौजूद थे. उन्होंने महान म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का भी शुक्रिया अदा किया. सुदेश ने कहा कि उन पर भरोसा करके उन्हें इस खास गाने को गाने का मौका दिया गया था.

1991 में रिलीज हुई थी फिल्म ‘हम’

बता दें कि ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम’ का गाना है. इसमें अमिताभ बच्चन के साथ किमी काटकर नजर आई थीं. इस गाने को सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. रिलीज के कई साल बाद भी यह गाना लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है और आज भी पार्टियों से लेकर खास मौकों तक खूब सुनाई देता है.



Source link