ATF Price Hike : 1 नवंबर से बढ़ गए हवाई ईंधन के दाम, विमान में यात्रा करना हो सकता है महंगा


Last Updated:

ATF Price Hike : 1 नवंबर से हवाई ईंधन के दाम बढ़ गए हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर भी पड़ सकता है. आज से हवाई ईंधन में 1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जिसका असर कंपनियां भी फ्यूल सरचार्ज के रूप में यात्रियों पर डाल सकती हैं.

Top Deals Inside

1 नवंबर से बढ़ गए हवाई ईंधन के दाम, विमान में यात्रा करना हो सकता है महंगाZoom

हवाई ईंधन के दाम बढ़ने से किराया बढ़ने की आशंका है.

नई दिल्ली. ईंधन की कीमतों में हर महीने के पहले दिन बदलाव होता है. आज 1 नवंबर को भी पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और अब एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ में भी 1 फीसदी का उछाल दिख रहा है. एटीएफ यानी हवाई ईंधन महंगा होने से विमान यात्रा करने वालों पर भी कंपनियां बोझ बढ़ा सकती हैं. हवाई ईंधन का खर्च विमान के कुल खर्चे में करीब 40 फीसदी तक होता है.

दिल्ली में 1 नवंबर से ATF की कीमत में 1% की बढ़ोतरी की गई है और अब कीमत 137.12 से बढ़कर 138.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. अक्टूबर में ATF की कीमत में 13.22% यानी करीब 16 रुपये प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया था. अब नवंबर में भी इसमें करीब सवा रुपये का इजाफा हुआ है. इस तरह, महज एक महीने के भीतर ही एटीएफ के दाम 17 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा बढ़ गए हैं.

कुल खर्च का 40 फीसदी ईंधन पर
एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें बढ़ना इसलिए बहुत चिंताजनक रहता है, क्योंकि एयरलाइंस के कुल खर्चे में एटीएफ की हिस्सेदारी 35 से 40 फीसदी तक रहती है. ऐसे में ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस की लागत और किराये पर दबाव बढ़ सकता है. एटीएफ महंगा होने के बाद एयरलाइंस फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं. हालांकि, इस पर अभी तक फैसला नहीं किया गया है लेकिन देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने पिछले दिनों किराया बढ़ाने का संकेत पहले ही दे दिया था. ऐसे में ईंधन का बोझ बढ़ने पर यात्रियों के सामने भी चुनौती बढ़ सकती है.



Source link