Last Updated:
Hina Khan-Rocky Jaiswal Quick Wedding Reason: प्यार को शादी तक पहुंचाने के लिए लोग अक्सर सालों तक प्लानिंग करते हैं. परिवार की रजामंदी से लेकर शादी की तारीख और तैयारियों तक, हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया जाता है. लेकिन टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की कहानी कुछ अलग है. 13 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने अचानक शादी करने का फैसला किया. खास बात यह है कि उनकी शादी में 15 मिनट से भी कम समय लगा. अब हिना ने खुद बताया है कि आखिर उन्होंने इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों लिया था.
नई दिल्ली. कुछ रिश्ते वक्त के साथ और गहरे होते जाते हैं. इनमें कभी प्यार की परीक्षा होती है तो कभी मुश्किल हालात रिश्ते को एक नया मतलब दे देते हैं. हिना खान और रॉकी जायसवाल की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 13 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले इस कपल ने कई उतार-चढ़ाव देखे. खासकर हिना की जिंदगी में आए उस मुश्किल दौर ने दोनों के रिश्ते को और मजबूत बना दिया. जब भविष्य को लेकर मन में कई सवाल थे, तब दोनों ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. न लंबी तैयारी, न बड़ी रस्में और न ही महीनों का इंतजार. बस कुछ मिनटों में जिंदगी भर साथ रहने का वादा कर लिया. अब हिना ने अपनी इस झटपट शादी के पीछे छिपी इमोशन्स का खुलासा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नए शो पर किया. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी ने सभी को शॉक्ड किया. बिना किसी प्लानिंग के उन्होंने ऐसा क्यों किया ये सवाल उनके फैंस के मन में था. हिना खान ने हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नए शो पर अपनी शादी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. बातचीत के दौरान सानिया ने उन्हें शादी के दिन की एक तस्वीर दिखाई. इसे देखकर हिना मुस्कुराने लगीं और उस खास पल को याद किया. उन्होंने बताया कि उनकी शादी पहले से तय नहीं थी. यह फैसला अचानक लिया गया था. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
हिना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह और रॉकी शादी के लिए पहले से तैयार थे. दोनों 10 साल से ज्यादा समय से साथ थे और उनका रिश्ता करीब 13-14 साल पुराना था. लेकिन उस समय हिना की सेहत ठीक नहीं थी. वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. ऐसे में उन्हें भविष्य को लेकर अनिश्चितता महसूस हो रही थी. इसी वजह से उन्होंने रॉकी के सामने शादी का प्रपोजल रखा. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
ंएक्ट्रेस ने कहा, ‘यह एक अचानक लिया गया फैसला था. हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की थी. मुझे नहीं लगता कि हम शादी के लिए तैयार थे. हम 13-14 साल से साथ थे. मैंने उससे कहा कि या तो तुम आगे बढ़ जाओ और जिससे चाहो शादी कर लो, या फिर मुझसे शादी कर लो, क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होने वाला है.’ फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
सानिया मिर्जा ने जब हिना से पूछा कि क्या उनकी शादी सच में सिर्फ 15 मिनट में हो गई थी तो एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें तो उससे भी कम समय लगा था. उन्होंने बताया कि उनकी सेहत से जुड़ी परेशानियां इस जल्दबाजी की सबसे बड़ी वजह थीं. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
हिना ने कहा कि जिंदगी में किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है. उनके मन में भी यही बात थी कि जब भविष्य का कुछ पता नहीं है तो शादी का फैसला अभी क्यों न लिया जाए. रॉकी ने भी उनकी बात पर बिना किसी परेशानी के हामी भर दी. हिना के मुताबिक, रॉकी को शादी करने में कभी कोई दिक्कत नहीं थी. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
हिना खान और रॉकी जायसवाल की पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी. उस समय हिना शो में अक्षरा का मुख्य किरदार निभा रही थीं, जबकि रॉकी प्रोड्यूसर के तौर पर शो से जुड़े थे. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे. हिना के कैंसर से जूझने के दौरान भी रॉकी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने इलाज के मुश्किल दौर में हिना का पूरा साथ दिया. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
करीब 13 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हिना और रॉकी ने 4 जून 2025 को शादी कर ली थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर की छत पर परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की. यह एक प्राइवेट समारोह था, जिसमें ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया था. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने लिखा था कि दोनों अलग-अलग दुनिया से आए थे, लेकिन साथ मिलकर उन्होंने प्यार की अपनी एक दुनिया बनाई. उनके दिल एक-दूसरे से जुड़ गए और अब उनका रिश्ता हमेशा के लिए प्यार और कानून के बंधन में बंध गया है. उन्होंने पति-पत्नी के रूप में नई जिंदगी शुरू करने के लिए फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगी थीं. फोटो साभार-@realhinakhan/Intagram