‘5000 साल पहले भारत में उड़ती थीं कारें?’ रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के पुष्पक विमान से की टेस्ला की तुलना


Last Updated:

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की उड़ने वाली कार से करते हुए कहा कि भारत यह सब पांच हजार साल पहले ही कर चुका है. इस फिल्म की कास्ट इसके प्रचार में जुटी है.

Top Deals Inside

‘5000 साल पहले भारत में उड़ती थीं कारें?’ रणबीर ने पुष्पक विमान पर क्या कहाZoom

रणबीर कपूर की रामायण पर दुनियाभर की नजरें हैं. इस वक्त पूरी कास्ट फिल्म के प्रचार प्रसार में बिजी है. हाल में ही एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, यश से लेकर रकुल प्रीत सिंह एक इंटरव्यू में साथ नजर आए. इन्होंने यहा फिल्म को स्क्रीन पर उतारने तक की तमाम बातें कीं. इस दौरान रणबीर कपूर ने रामायण के पुष्प विमान की तुलना एलन मस्क की कारों से की.

स्टार टॉक्स के साथ बातचीत में रणबीर कपूर ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार की तुलना रामायण काल से की. दरअसल होस्ट ने उस दौर में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की तारीफ की. साथ ही DNEG (डबल नेगेटिव) के VFX को भी सराहा. तब नितेश तिवारी ने कहा कि हथियारों को स्क्रीन पर उतारना भी एक बड़ा काम था जिसे करने में खूब मजा आया. तभी रणबीर कपूर ने कहा:

एलन मस्क ने हाल में ही उड़ने वाली कार बनाई थी. मुझे लगता है कि भारत ये सब 5 हजार साल पहले ही कर चुका है.

यश ने भी जताई सहमति
रणबीर कपूर के को-स्टार यश ने भी तुरंत इस बात पर रिएक्ट किया और कहा कि रामायण पर काम करने अद्भुत अनुभव था. ये बहुत सुंदर कहानी है. ये गाथा आज भी कितनी रिलेटेबल है.

पुष्पक विमान के बारे में कथा
बता दें ये रणबीर कपूर ने उड़ने वाली कार की तुलना पौराणिक पुष्पक विमान से की. हिंदू महाकाव्य रामायण में इस हवा में उड़ने वाले रथ का जिक्र मिलता है. इस विमान के पीछे भी एक कथा प्रचलित है. कहते हैं कि भगवान ब्रह्मा के लिए इस विमान को बनाया गया था. जिसे उन्होंने धन के देवता और रावण के सौतेले भाई कुबैर को तोहफे में दे दिया. रावण ने कुबेर को हराने के बाद ये पुष्पक विमान हासिल कर लिया था.



Source link