‘सबसे मुश्किल दशक’, हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में मौत, सदमे में रैपर, भोलेनाथ से मांगी मेहर की भीख


Last Updated:

आज सुबह हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रैपर के भतीजे का सड़क हादसे में निधन हो गया. हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया. वो कहते हैं कि ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल और काला दौर है. हनी सिंह ने भोलेनाथ से मेहर की भीख मांगी.

Top Deals Inside

'सबसे मुश्किल दशक', हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में मौत, सदमे में रैपरZoom

हनी सिंह के भतीजे का निधन हो गया. (फोटो साभार: Instagram@yoyohoneysingh)

नई दिल्ली.  रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक का सड़क हादसे में निधन हो गया. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपना दुख जाहिर किया. वो कहते हैं कि ये उनके लिए सबसे मुश्किल दशक था और वो भोलेनाथ से मेहर करने की गुहार लगा रहे हैं.

हनी सिंह का भतीजा विदित ओलक बर्डथे पार्टी से लौट रहा था जिस दौरान उसका सड़क हादसे में निधन हो गया. ये घटना पंजाब के जालंधर की है जहां रविवार सुबह बर्थडे पार्टी से लौटते हुए हनी सिंह के भतीजे की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदित ओलक अपने दोस्त आरव तलवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे. दोनों पार्टी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

भतीजे के निधन से टूटे हनी सिंह

फोटो साभार इंस्टाग्राम yoyohoneysingh

सड़क हादसे में हुई हनी सिंह के भतीजे की मौत

इस दुर्घटना में दोनों युवकों की जान चली गई. हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था, इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है. हनी सिंह ने भतीजे की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

विदित ओलक का परिवार पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है. वह स्पीड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे. स्पीड रिकॉर्ड्स पंजाबी संगीत जगत की जानी-मानी कंपनियों में शामिल है. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक आरव तलवार, पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे.

रैपर अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘ये मेरे लिए सबसे मुश्किल और अंधकार से भरा दशक है. मेरे भतीजे के निधन से मैं टूट गया हूं. भोलेनाथ मेहर मेहर मेहर’. हादसे को लेकर इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह दुर्घटना जालंधर के पुलिस लाइंस इलाके के पास बने एक फ्लाईओवर पर हुई. विदित ओलक और आरव तलवार वोक्सवैगन कार में सवार थे. उनकी कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की जान चली गई. इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.



Source link