Last Updated:
What Sai Pallavi Taught From Ramayana : फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी चर्चा है. रणबीर कपूर भगवान राम तो साईं पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं. इस बीच साईं ने अपने किरदार से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सीता बनने के दौरान उन्हें जिंदगी की एक बड़ी सीख मिली. इस किरदार ने उन्हें सिखाया कि मुश्किल और तनाव भरे हालात में खुद को शांत कैसे रखना चाहिए.
नई दिल्ली. किसी फिल्म में काम करना और बात है, लेकिन जब किरदार माता सीता जैसा हो तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. साईं पल्लवी भी इस बात को अच्छी तरह समझती हैं. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में वह माता सीता का रोल निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने खूब तैयारी की. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि सीता का रोल करते हुए उन्होंने क्या सीखा और कैसे इस किरदार ने तनाव से निपटने का उनका तरीका बदल दिया. फाइल फोटो.
साईं पल्लवी हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचीं. यहां उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ और माता सीता का किरदार निभाने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने प्रार्थना और मेडिटेशन का सहारा लिया. फाइल फोटो.
साईं ने कहा कि वह भगवान से यही प्रार्थना करती थीं कि इस किरदार को निभाने के दौरान उनके सामने जो भी मुश्किलें आएं, वे दूर हो जाएं. उनके मुताबिक, ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है. बल्कि यह इतिहास का हिस्सा बनेगी. आने वाली पीढ़ियां भी इस फिल्म को देखेंगी. ऐसे में पर्दे पर माता सीता की गरिमा बनी रहनी चाहिए. इसी वजह से उन्होंने इस किरदार को निभाते समय प्रार्थना पर सबसे ज्यादा भरोसा किया. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साईं पल्लवी ने बताया कि वह अकसर मेडिटेशन करती हैं. अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो उनके मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं. माता सीता का किरदार निभाते हुए उन्होंने एक खास बात सीखी. एक्ट्रेस के मुताबिक, जब भी जिंदगी में कोई तनाव वाली स्थिति आए तो तुरंत रिएक्ट करने के बजाय पहले उसे समझना चाहिए. फाइल फोटो.
उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान जब भी कोई मुश्किल या तनाव वाली स्थिति आती थी तो वह सोचती थीं कि अगर माता सीता इस परिस्थिति में होतीं तो कैसे रिएक्ट करतीं. इस तरह उन्होंने सीता के किरदार से मुश्किल समय में शांत रहना और हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न देना सीखा.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, साईं पल्लवी माता-सीता और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.
साईं के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है. वह चाहती हैं कि पर्दे पर उनका किरदार उसी सम्मान और गरिमा के साथ दिखे, जिसका वह हकदार है. फाइल फोटो.