बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे 5 दोस्त, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार… स्‍पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे की मौत

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे 5 दोस्त, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार… स्‍पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे की मौत


Last Updated:

जालंधर में तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक जा रही तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. मृतकों में स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के बेटे विदित औलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ शामिल हैं। हनी सिंह ने विदित की मौत पर दुख जताया.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पंजाब के जालंधर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. बर्थडे पार्टी से लौट रहे पांच दोस्तों की कार अचानक मौत का सफर बन गई. तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में मशहूर म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख का बेटा विदित औलख भी शामिल है. दूसरे युवक की पहचान पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है. हादसे की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक है. सिंगर यो यो हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर विदित को अपना भतीजा बताते हुए दुख जताया.

तड़के तीन बजे फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ. फॉक्सवैगन कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी. कार जब पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच युवक सवार थे. सभी दोस्त बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि विदित औलख और आरव तलवाड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सफाई के लिए सड़क पर खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी साहिल चौधरी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे. कूड़ा-कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई. पुलिस के अनुसार, कार में सवार बाकी तीन युवक पहले ही अपने घर जा चुके थे. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों ने कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए.

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
हादसे की खबर सामने आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सिंगर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर विदित औलख की मौत पर दुख जताया. उन्होंने विदित को अपना भतीजा बताया. इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.



Source link