Last Updated:
हुमा कुरैशी अब फिर से रानी भारती बनकर फैंस का दिल जीतने आ रही हैं. हुमा की चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली उनका इंतजार खत्म हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा की ये सीरीज जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है. खबरों की मानें तो इस सीरीज की शूटिंग भी कंप्लीट हो चुकी है.अब फैंस की नजर इसके टीजर पर टिकी हैं, जो रानी भारती की अगली राजनीतिक लड़ाई की झलक लेकर आने वाला है.
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
नई दिल्ली. हुमा कुरैशी एक बार फिर वेब सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन में रानी भारती के रोल में धाक जमाने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज का अगला सीजन जनवरी 2027 में आ सकता है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स जल्द ही इसके टीजर की भी तैयारी कर रहे हैं. फैंस को अब इस सीरीज के लिए ज्यादा वक्त इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
हुमा कुरैशी ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन उनका महारानी वाला रोल लोगों ने कापी पसंद किया था. अब इस सीरीज का अगला पार्ट आने को तैयार है. हुमा के फैंस के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं. अब सभी की नजरें इस सीरीज के टीजर पर टिकी हैं.
फिर राजनीति की दुनिया में दमखम दिखाएंगी हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने साल 2021 में आई सीरीज’महारानी’ में रानी भारती का रोल निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था. इस सीरीज में उन्होंने एक आम घरेलू महिला से ताकतवर राजनीतिक नेता बनने की कहानी को पर्दे पर उकेरा था. अब इस सीरीज का पांचवा सीजन आने वाला है. इस बार भी हुमा रानी भारती के रोल में धाक जमाने आ रही हैं. इस बार कहानी में काफी कुछ नया होगा. ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज का टीजर 1 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद थी. हालांकि, रविवार दोपहर 1 बजे तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. ऐसे में टीजर की रिलीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी हुई है.
इन जगह हुई सीरीज की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘महारानी 5’ की शूटिंग दिल्ली, भोपाल और लद्दाख जैसी जगहों पर हुई है. इस बार सीरीज को काफी बड़े पैमाने पर बनाया गया है. पिछले सीजन में रानी भारती की राजनीतिक लड़ाई बिहार की सीमाओं से आगे बढ़ती दिखाई गई थी. ऐसे में नए सीजन में उनकी राजनीति किस दिशा में जाएगी और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. सीरीज के निर्माता सुभाष कपूर हैं. इसकी कहानी बिहार की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रानी भारती एक साधारण गृहिणी से प्रभावशाली नेता बनने तक का सफर तय करती हैं.
बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में आया था. दूसरा साल 2022 में आया था. फिर तीसरा सीजन 2024 में आया. इसमें रानी को अपनी राजनीतिक पकड़ दोबारा मजबूत करने के लिए संघर्ष करते देखा गया. चौथा सीजन साल 2025 में रिलीज हुआ. अब इस सीरीज का पांचवा सीजन आ रहा है.पांचवें सीजन में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिल पाएगा.