‘पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर दक्षिणा रखवा लेते हैं…’, सपा नेता के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज


Last Updated:

Mirzapur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मंत्र ठीक से सुनाई नहीं देते और पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर दक्षिणा रखवा लेते हैं. उन्होंने श्लोक को एक तरह की गाली भी बताया. हालांकि बाद में उन्होंने इस वीडियो को फर्जी करार दे दिया.

Top Deals Inside

'पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर...', सपा नेता के विवादित बयान से भड़के ब्राह्मणZoom

सपा नेता का विवादित बयान

मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का ब्राह्मणों और शादी-विवाह में होने वाले कर्मकांड को लेकर दिया गया एक विवादित बयान अब सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह शादी के दौरान ब्राह्मणों द्वारा पढ़े जाने वाले श्लोक और मंत्रों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मंत्र ठीक से सुनाई नहीं देते और पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर दक्षिणा रखवा लेते हैं. उन्होंने श्लोक को एक तरह की गाली भी बताया.

सपा नेता के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी है. विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पूजा-पाठ कराने वाले ब्राह्मणों ने उनके बयान का विरोध करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

ब्राह्मणों ने बयान पर जताई आपत्ति
पंडित अनुपम महाराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने बयान पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न धार्मिक संस्कार और कर्मकांड कराता है. ऐसे में पूरे समाज और उसकी धार्मिक परंपराओं पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. पंडित अनुपम महाराज ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है. उन्होंने अखिलेश यादव का नाम जोड़कर कहा कि इस तरह के बयान से समाजवादी पार्टी की छवि पर भी असर पड़ सकता है.

चुनाव से पहले विवादित बयान
बताया जा रहा है कि शिव शंकर यादव किसी तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी. इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न सामाजिक वर्गों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के स्थानीय पूर्व पदाधिकारी के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि पंडित आधा कहता है, मंत्र जो कहेगा सुनाई नहीं देगा. पंडित जी ये सब मंत्र पढ़कर एक सौ एक रखवा लेते हैं. यह सब परंपरा गलत है. ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिव शंकर यादव से बयान पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. इसे मानसिक विकलांगता का प्रतीक कहा गया. हालांकि न्यूज18 हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

सपा नेता ने वीडियो को बताया फर्जी
वहीं इस विवादित बयान के कुछ देर बाद सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में ब्राह्मण खिलाफ ना बोला हूं और ना बोलूंगा. तेरही का मैं विरोधी हूं, लेकिन तेरही में जाता हूं. मैं सनातनी हूं और भगवान की पूजा करता हूं. सपा नेता ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया और कहा कि कोई मेरी छवि खराब करना चाहता है.



Source link