Last Updated:
सूर्या की अपकमिंग फिल्म सीन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बीते शनिवार को फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘सीन’ दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है.
सूर्या की ‘सीन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
नई दिल्ली. सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीन’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. कॉमेडी, एक्शन और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म सीन जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जीतू माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सीन’ में सूर्या ने पुलिस अफसर का रोल अदा किया है. इस अपकमिंग फिल्म में सूर्या ने इनबराज का रोल अदा किया है. सीन में नजरिया ने माया का किरदार अदा किया है. इसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर बीते शनिवार यानी 31 अक्टूबर को रिलीज किया. सूर्या ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. वो अपने एक्स अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘मर्डर, मिस्ट्री, मैडनेस, मस्ती और ढेर सारी हंसी. सीन को थिएटर में परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय करिए. हमारे तरफ से ढेर सारा प्यारा, 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही सीन. दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म’.
छा गया ‘सीन’ का ट्रेलर
सूर्या की फिल्म सीन के ट्रेलर में पहले उन्हें आलसी इंसान के तौर पर दिखाया गया है जिसका आम जीवन के काम में कोई इंटरेस्ट नहीं है. वो बस अपने घर में सोफे पर पड़ा रहना चाहता है. वो पुलिस अफसर के पोजिशन से रिसाइन करना चाहता है. उसका ये फैसला हर किसी को हैरान कर देता है. इसके साथ ही सूर्या कॉर्पोरेट ऑफिस में भी काम करते दिखता है.
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
स्टीफन फिल्म में सूर्या के कैरेक्टर से पूछते हैं कि उन्होंने करियर के पीक पर सबकुछ क्यों छोड़ा जिसका जवाब में वो कहता है कि वो पॉलिटिक्स जॉइन करेगा. वो पॉलिटिक्स जॉइन करना चाहता और उसमें सुधारना चाहता है. इसको सोशल मीडिया पर लोग थलापति विजय से कनेक्ट करके देख रहे हैं.
फिल्म में ह्यूमर के साथ ही एक्शन का तड़का भी दिखने वाला है. ‘सूर्या’ कॉमेडी के साथ ही एक्शन करते दिखने वाले हैं. साथ ही वो फिल्म में मिस्ट्री सुलाझने में लगे रहते हैं जो एक सस्पेंस का एंगल भी जोड़ता है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.