Last Updated:
Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की सियासी रैलियों को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने दिल्ली के कारोबारियों की चिंताओं को उठाते हुए दावा किया कि ‘इंडी’ गठबंधन के पिछले आंदोलनों के चलते दशहरे के दौरान दिल्ली के व्यापारियों को हर रोज करीब दो हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान झेलना पड़ा था.
कांग्रेस की रैली से दिल्ली में कारोबार प्रभावित होने पर शिवसेना ने निशाना साधा है. (पीटीआई)
Ramlila Maidan Rallly: शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की रैली के बीच दिल्ली के व्यापारियों की चिंताओं को लेकर बयान दिया है. हेगड़े ने कहा कि व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के दौरान राजनीतिक रैलियों से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई है. साथ ही, शिवसेना प्रवक्ता ने व्यापारियों की आपत्तियों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर जवाब दिया.
शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीजेपी, कांग्रेस और पूरे ‘इंडी’ गठबंधन के आंदोलन में दशहरा के समय दिल्ली के व्यापारियों को हर दिन लगभग दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इससे व्यापारी चिंतित हैं और परिवार के लोग भी परेशान हैं. व्यापारियों ने राहुल गांधी से एक नवंबर की रैली को स्थगित करने की अपील की थी, क्योंकि त्योहार आ रहे हैं और लोग खरीदी करने जाते हैं. ऐसे समय दिल्ली बंद होने या दुकानें बंद होने के कारण लोगों को परेशानी होती है. साथ ही, लाखों व्यापारियों का कारोबार ठप होता है.”
सपा नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “आजम खान को जेल से बाहर निकलते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया. ईडी अभी कई मामलों में उनसे पूछताछ करेगी, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी होगा. पहले भी आजम खान जेल में सजा काट चुके हैं.”
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और एनडीए की तैयारियों पर भी शिवसेना प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पंजाब की स्थिति बेहद खराब है. वहां की जनता त्रस्त है. पिछली बार जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन वह न भ्रष्टाचार कम हुआ और न नशे की समस्या खत्म हुई. यह पार्टी फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, मगर पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं.”
उन्होंने कहा, “अमित शाह भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के स्टार प्रचारक हैं. पंजाब में चुनाव आने वाले हैं, जहां अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है. राज्य में एक भ्रष्ट सरकार है और नशीले पदार्थों का सेवन एक बड़ी चिंता बन गया है, जिससे युवा गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पंजाब में भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता में आते हैं, तो वे राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे.”
उन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावनाएं भी जताईं. हेगड़े ने कहा, “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन लगभग होने जा रहा है. उसका औपचारिक ऐलान अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे.”