दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव का ज्ञानेश कुमार पर हमला; बोले- ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे


Last Updated:

INDIA Alliance Delhi Rally :’इंडिया’ गठबंधन के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता आज दिल्ली में ‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं. दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में यह रैली हो रही है. इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली में हैं और उन्होंने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है.

Top Deals Inside

'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे', दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी का CEC पर हमलाZoom

दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा (फाइल फोटो)

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के जरिए विपक्षी इंडि गठबंधन (INDIA Alliance) ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ आवाज बुलंद की. इस रैली में शामिल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर बैठे होने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त वोटों की चोरी करवा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट हुई हैं.

‘वोट चोरी और लोकतंत्र कुचलने के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल’

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली हो रही है. INDIA गठबंधन में कई राजनीतिक दल शामिल हैं और इसे आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वोटों की चोरी हो रही है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, उसके खिलाफ सभी लोग एक साथ आए हैं. विपक्ष का आरोप है कि संविधान को खत्म करने और नागरिकों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हुए हैं.

CEC ज्ञानेश कुमार पर तेजस्वी का तीखा हमला

तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर वोटों की चोरी करवाई जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है और अब इनकी असलियत सामने आ गई है. तेजस्वी ने कहा कि ऐसे लोग ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कुचलने का काम करते हैं, वे लंबे समय तक नहीं टिकते.

SIR और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ विपक्ष की रैली

इंडिया गठबंधन की इस रैली का प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं हैं. विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है. गठबंधन का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों के कारण योग्य मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से SIR को मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल उठाने को गलत कहा है.

रामलीला मैदान में जुटे INDIA गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के तहत मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च का भी आयोजन किया गया. विपक्षी दलों का कहना है कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है.



Source link