Last Updated:
Diljit Dosanjh Bihar concert: दिलजीत दोसांझ का नाम आते ही उनके कॉन्सर्ट की धूम और फैंस की जबरदस्त भीड़ याद आती है. इन दिनों सिंगर अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दिल्ली में शानदार शुरुआत के बाद अब उनके अगले कॉन्सर्ट का इंतजार हो रहा है. इसी बीच दिलजीत ने अपने बिहान प्लान का खुलासा किया है, जो पूरा होते-होते रह गया. वजह भी काफी दिलचस्प है.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट और बयानों को लेकर चर्चा में हैं. 30 अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत की. उनका यह शो काफी खास रहा, लेकिन इसके बाद इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसी बात बताई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. दिलजीत ने खुलासा किया कि वह बिहार में भी अपना कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन इस वजह बात नहीं बन पाई. आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनका बिहार में शो करने का प्लान पूरा नहीं हो सका? Image: Insta.diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बताया कि पिछले साल भी उन्होंने बिहार में कॉन्सर्ट करने की कोशिश की थी. लेकिन बात नहीं बन पा रही हैं. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया. Image: Insta.diljitdosanjh
सिंगर ने पंजाबी में कहा कि उन्होंने बिहार जाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां कहा गया कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा. उनसे पूछा गया कि क्या वह इसकी जिम्मेदारी ले सकते हैं. इस पर दिलजीत ने साफ कहा कि यह जिम्मेदारी उनकी नहीं हो सकती. भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी प्रशासन और आयोजकों की होनी चाहिए. जब ऐसा नहीं हुआ तो बिहार में उनका कॉन्सर्ट नहीं हो पाया. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिलजीत ने यह भी बताया कि उनके कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ को संभालना कोई छोटी बात नहीं है. इसके लिए सही प्लानिंग और कई तरह की व्यवस्थाओं की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली जैसे बड़े शहर में इवेंट आयोजित करने जितना बड़ा काम है. वह अकेले इतने बड़े इंतजाम की जिम्मेदारी नहीं ले सकते. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram
दिलजीत ने अपने लाइव सेशन में दिल्ली कॉन्सर्ट से जुड़ी मुश्किलों पर भी बात की. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के चलते शो की अनुमति देने में परेशानी जताई थी. इस वजह से कॉन्सर्ट को लेकर आखिरी समय तक असमंजस बना हुआ था. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram
इस पर दिलजीत ने कहा कि दिल्ली में कॉन्सर्ट करना आसान नहीं था. कई लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद शो हुआ. हालांकि, उन्होंने इन मुश्किलों के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया. उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में शो करने के दौरान भी कई तरह की परेशानियां आती हैं, लेकिन भारत में उनके कॉन्सर्ट को लेकर कुछ ज्यादा ही मुश्किलें सामने आती हैं. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram
दिल्ली के बाद दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर में परफॉर्म करेंगे. लाइव सेशन में उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स और आलोचनाओं पर भी जवाब दिया. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram
दिलजीत ने कहा कि लोग उनका मजाक बना सकते हैं और नेगेटिव बातें कर सकते हैं, लेकिन वह अपना काम जारी रखेंगे. वह पिछले 25 साल से काम कर रहे हैं और जब तक खुद नहीं चाहेंगे, रुकने वाले नहीं हैं. फोटो साभार- @diljitdosanjh/Instagram