जब कुछ चटपटा खाने का करे मन, तब झटपट बनाएं स्वादिष्ट छोले चाट और बढ़ाएं नाश्ते का स्वाद


Last Updated:

छोले चाट स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. उबले काबुली चने, ताजी सब्जियां, मसाले, चटनी और सेव मिलाकर इसे शाम के नाश्ते में आसानी से बनाया जा सकता है. जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Top Deals Inside

जब कुछ चटपटा खाने का करे मन, तब झटपट बनाएं स्वादिष्ट छोले चाटZoom

छोले चाट रेसिपी. Image AI

वैसे तो चाट खाना सभी को पसंद आता है, अगर आपको भी ये पसंद है, तो छोले चाट एक ऐसी डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का ही आपके लिये एक बेहतरीन मेल हो सकता है. उबले हुए काबुली चने, ताजी सब्जियां और मसालों का शानदार मिश्रण इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. इसे शाम के नाश्ते, पार्टी स्नैक या हल्के भोजन के रूप में आसानी से परोसा जा सकता है.

सामग्री

2 कप उबले हुए काबुली चने (छोले)
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
1 हरी मिर्च बारीक कटी
2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
1 छोटा उबला आलू (क्यूब्स में कटा)
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
¼ छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
1 से 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी
1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
1 नींबू का रस
थोड़ा सा सेव और अनार दाना सजावट के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले काबुली चनों को रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन इन्हें कुकर में नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें. यदि आपके पास पहले से उबले छोले हैं तो आप सीधे उनका उपयोग कर सकते हैं.
  • एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबले हुए छोले डालें. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और उबला आलू मिला दें. इसके बाद भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और सामान्य नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब इस मिश्रण में इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. चटनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं. इसके बाद ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें ताकि मसालों का स्वाद हर दाने में समा जाए.
  • तैयार छोले चाट को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से सेव, अनार दाना और ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. चाहें तो थोड़ी सी दही डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

चाट को अधिक कुरकुरा बनाने के लिए पापड़ी या नमकीन डाल सकते हैं.
उबले हुए स्प्राउट्स मिलाने से इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है.
अगर आपको तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
ठंडी दही डालने से यह चाट और भी स्वादिष्ट लगती है.



Source link