गेहूं धान की खेती में नहीं हुआ अधिक लाभ, किसान ने बदला खेती का आईडिया
Last Updated:
छपरा के जलालपुर प्रखंड के बिशनपुर गांव निवासी अजय शाह पारंपरिक खेती छोड़ गेंदा फूल की जैविक खेती कर रहे हैं. जिससे उन्हें लागत से दोगुनी और तगड़ी कमाई हो रही है. अब अन्य किसान भी उनसे प्रेरणा ले रहे ह
विशाल कुमार/छपरा: छपरा के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर अब नगदी फसल में भी फूल फल का भी खेती कर रहे हैं. जिस नगदी फसल की खेती से किसान तगड़ा कमाई कर रहें है. सबसे खास बात यह है कि फूलों की खेती करने से किस लागत से दो गुना अधिक कमाई कर रहे हैं. और नगद पैसा फूल की खेती से किसानों को मिल जाता है. जिसके वजह से अब बड़े पैमाने पर जलालपुर प्रखंड के बिशनपुर गांव निवासी अजय शाह के द्वारा 2024 से गेहूं धान की खेती को छोड़कर फूल का खेती किया जा रहा है. इनका खेती करने का आईडिया काफी तगड़ा है. जैविक विधि से कृषि वैज्ञानिक से प्रशिक्षण लेकर फूल का खेती कर रहे हैं. फूल की खेती देखने के लिए किसान दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. जिन्हें निशुल्क जानकारी देते हैं. जो किसान अपने क्षेत्र में भी जाकर खेती करके फुल बेचकर अच्छा कमाई कर रहे हैं.
फूल खेती करने का कैसे आया आइडिया
घर में एक बार शादी था. जिसमें फूल सजावट के लिए खरीद कर अजय शाह लाए थे. फूल खरीदने में बजट ज्यादा लगा. उसी समय किसान अजय शाह को फूल का खेती करने का आइडिया मिला, शुरुआती दौड़ में 5 कट्ठा खेत में फूल लगाया. जिसमें लागत से ज्यादा कमाई हुई. उसके बाद धान गेहूं और मक्का की खेती कम करके अब ज्यादा फूल की खेती कर रहे हैं.
लोकल 18 से किसान अजय शाह ने बताया कि गेहूं धान की खेती से ज्यादा फूल की खेती में कमाई है. यह नगदी फसल है.जिससे गेहूं धान से कहीं ज्यादा कमाई होता है. उन्होंने बताया कि 2024 से गेंदा फूल की खेती कर रहा हूं. ज्यादा अब गेंदा फूल की खेती करता हूं.यह नगदी फसल है. फूल खेती से पहले गेहूं धान का फसल खेत में लगाते थे. जिसमें ज्यादा फायदा नहीं था. गेहूं धान की खेती से ज्यादा कमाई है यह नगद फसल है. अगस्त में इस फूल को लगाए थे. अभी नवंबर दिसंबर तक फुल मिलेगा. जिसको बेचकर अच्छा कमाई करेंगे. अन्य किसानों को कहा कि गेहूं धान की खेती से ज्यादा कमाई गेंदा फूल की खेती में है. इसका खेती करके तगड़ा कमाई कर सकते हैं.