NZ A vs IND A 2nd Test Live: लंच ब्रेक के तुरंत बाद साई सुदर्शन आउट, इंडिया ए ने गंवाया दूसरा विकेट

NZ A vs IND A 2nd Test Live: लंच ब्रेक के तुरंत बाद साई सुदर्शन आउट, इंडिया ए ने गंवाया दूसरा विकेट


New Zealand A vs India A, Live Cricket Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जा रहा है. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर छूटा था. खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था. ऐसे में इस दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

साई सुदर्शन 41 रन बनाकर हुए आउट

देवदत्त पडिक्कल के साथ बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन लंच ब्रेक के बाद तुरंत आउट हो गए. सुदर्शन 63 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंडिया ए ने 91 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. साई सुदर्शन के बाद अब यश राठौड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं.

पहले सेशन का खेल समाप्त, इंडिया ए का स्कोर 1 विकेट पर 87 रन

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच ब्रेक तक इंडिया ए ने 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल 49  और साई सुदर्शन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल 4 गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हुए.

दोनों टीमों का प्लेइंग XI-

भारत ए: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार.

न्यूजीलैंड ए: राइस मारियू (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिशेल हे (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्रेट रान्डेल, फ्रेजर शेट, जेडेन लेनोक्स, जारोड मैके.



Source link