Hong Kong Sixes: भारत की हार की हैट्रिक, यूएई और पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड से भी मिली शिकस्त

Hong Kong Sixes: भारत की हार की हैट्रिक, यूएई और पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड से भी मिली शिकस्त


होमखेलक्रिकेट

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत की हार की हैट्रिक, अब इंग्लैंड से मिली शिकस्त

Last Updated:

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. ओपनिंग मैच में यूएई के खिलाफ मिली हार के बाद, टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया. वहीं, अब तीसरे मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई है.

Zoom

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत को इंग्लैंड ने हराया

नई दिल्ली: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम को टूर्नामेंट में लगातार तीसरे मैच में हार मिली है. यूएई और पाकिस्तान के बाद अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 6 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए, टीम इंडिया के लिए राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में 56 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह बेकार चली गई. भारत और इंग्लैंड के बीच यह बाउल सेमीफाइनल मैच था. हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी टीमें बाउल सेमीफाइनल में पहुंचती हैं. इस तरह, लगातार तीन हार के बाद अब भारतीय टीम ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर चली गई है.

भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले बॉलिंग

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी रही. राहुल त्रिपाठी ने मैच के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जॉन सिम्पसन को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया, लेकिन ओपनर बल्लेबाज मार्टिन एंडरसन की 13 गेंदों में 51 रनों की आक्रामक पारी ने बाजी पलट दी. अपनी इस पारी में एंडरसन ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए. एंडरसन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद, एड बर्नार्ड के नाबाद 35 रन और ल्यूक हॉलमैन के 13 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में ओपनर बल्लेबाज नीतीश राणा एक बार फिर टीम के लिए नाकामी साबित हुए. इसके बाद, टूर्नामेंट में पहली बार ओपनर के रूप में आए शशांक सिंह ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने के लिए महज 15 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी की. हालांकि, शशांक अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 9 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए.

अंतिम ओवर में लक्ष्य से 3 रन दूर रग गई टीम इंडिया

कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 7 गेंदों में 28 रन बनाकर अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन वे भारत को जीत नहीं दिला सके. भारत को मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी. क्रुणाल ने अंतिम ओवर में 1 चौका और 1 छक्का जड़कर मैच में रोमांच भर दिया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई.



Source link