Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें! आचार्य से जाने क्यों माना जाता है अशुभ

Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें! आचार्य से जाने क्यों माना जाता है अशुभ


होमताजा खबरधर्म

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें! आचार्य से जाने क्यों माना जाता है अशुभ

Last Updated:

Dhanteras 2026 Kab Hai: दिवाली का पांच दिवसीय महापर्व धनतेरस से शुरू होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है. इस अवसर पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है.

Top Deals Inside

उज्जैन. हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद खास माना जाता है. यह पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन जैसी शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. हालांकि, इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचने की सलाह भी दी जाती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, धनतेरस पर किन चार चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है, आइए जानते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के आधार पर कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर शनिवार को है लेकिन धन त्रयोदशी या धनतेरस पर्व 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और धनतेरस इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ा देता है.

भूलकर भी ना खरीदें ये चीज
माता लक्ष्मी की कृपा धनतेरस पर बरसती है और यह दिन समृद्धि और धन प्राप्ति का त्योहार माना जाता है. ऐसे में इस दिन आपको कांच के बर्तन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए. क्योंकि, कांच के बर्तन खरीदने से इसका अशुभ असर आपके घर और जीवन पर पता है. इससे आपकी सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती हैं. इसलिए आपको इस खरीदारी से बचना चाहिए.

ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है और धनतेरस का पावन दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है. ऐसे में आपको लोहे की चीजों की खरीदारी करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं और आपको आर्थिक परेशानी जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

धनतेरस का दिन बेहद शुभ होता है और काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में आपको इस रंग की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि जब आप इस शुभ दिन पर काले रंग की वस्तुएं खरीदते हैं तो इसका कुप्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है.

शास्त्रों के अनुसार, सरसों का तेल शनिदेव से ही जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि, अगर आप इस दिन सरसों के तेल की खरीदारी करते हैं तो आपकी कुंडली में शनि कमजोर हो सकता है. इसे आपको अशुभ परिणाम मिलेंगे और कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.



Source link