Bird Of Paradise : कई शादियां करती है ये ‘स्वर्ग की चिड़िया’, नशीले डांस से पार्टनर फंसाती है, बच्चे पैदा होते ही फुर्र

Bird Of Paradise : कई शादियां करती है ये ‘स्वर्ग की चिड़िया’, नशीले डांस से पार्टनर फंसाती है, बच्चे पैदा होते ही फुर्र


Last Updated:

जब भी प्यार के इजहार की बात आती है, तो इंसानों की दुनिया में तो कई तरीके देखने को मिलते हैं. कुदरत ने कुछ जीवों को ऐसी नायाब कला दी है कि वो अपने पार्टनर को रिझाने के लिए किसी प्रोफेशनल डांसर को भी मात दे दें. न्यू गिनी, इंडोनेशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के घने जंगलों में पाई जाने वाली ‘बर्ड्स ऑफ पैराडाइज’ (Birds of Paradise) यानी स्वर्ग की इन चिड़ियों का अंदाज सबसे जुदा है.

Top Deals Inside

बर्ड्स ऑफ पैराडाइज की दुनिया में करीब तीन दर्जन से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें मादा पक्षियों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए नर पक्षियों के बीच ऐसी खूंखार जंग छिड़ती है, जिसे देखकर इंसान दंग रह जाएंगे. ये मुकाबला किसी ‘कोल्ड वॉर’ जैसा होता है, जहां हर नर पक्षी दूसरे से ज्यादा चमकदार और हसीन दिखने की कोशिश करता है. मादाएं हमेशा उसी नर को अपना पार्टनर चुनती हैं, जिसके पंख सबसे ज्यादा भड़कीले होते हैं और डांस सबसे दमदार होता है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

इन खूबसूरत पक्षियों की दुनिया में ‘पॉलीगाइनस’ यानी बहुविवाह का राज चलता है. इसका सीधा सा मतलब है कि एक नर पक्षी अपनी शान दिखाने के बाद एक ही ब्रीडिंग सीजन में कई अलग-अलग मादाओं के साथ संबंध बनाता है. सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात ये है कि रोमांस और मेटिंग का ये दौर खत्म होते ही नर पक्षी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है. इसके बाद अंडे सेने से लेकर चूजों को पालने-पोसने तक का पूरा बोझ अकेली मादा पक्षी के सिर पर ही रहता है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

आखिर इन पक्षियों के पास अपने लुक्स और डांस पर इतनी मेहनत करने का वक्त कहां से मिल जाता है? इसका पूरा श्रेय उनके घर यानी रैनफॉरेस्ट के पर्यावरण को जाता है. न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के इन घने जंगलों में फल-फूल, बेरीज और कीड़े-मकोड़े भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं. भोजन तलाशने में ज्यादा मेहनत न करनी पड़ने के कारण नर पक्षियों की ऊर्जा खाने के पीछे बर्बाद नहीं होती. इस बची हुई सारी एनर्जी का इस्तेमाल वो अपनी खूबसूरती को निखारने, लंबे-लंबे पंख उगाने और अपने डांस मूव्स की रिहर्सल करने में करते हैं. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन नर पक्षियों के शरीर पर कुदरत ने इतने लंबे, भारी और भड़कीले पंख बरसाए हैं कि कई बार इनके लिए उड़ना तक मुश्किल हो जाता है. सिर पर लहराती हुई लंबी कलगी और पूंछ के भारी-भरकम पंख जंगल की संकरी शाखाओं के बीच उड़ने में बड़ी रुकावट बनते हैं. लेकिन मादा पक्षियों के लिए यही कमजोरी सबसे बड़ा आकर्षण बन जाती है. ये भारी पंख फीमेल को यह साफ पैगाम देते हैं कि रास्ते में इतनी मुसीबतें और शारीरिक वजन होने के बावजूद ये नर इतना फुर्तीला, फिट और ताकतवर है कि वह जंगल की हर मुश्किल पार कर सकता है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

इन परिंदों के रहने वाले इलाकों में कोई खतरनाक प्राकृतिक शिकारी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं. किसी बड़े बाहरी खतरे का डर न होने की वजह से ये पक्षी बिना किसी तनाव या डर के खुले आसमान के नीचे अपने पंख फैलाते हैं और घंटों तक शानदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं. हालांकि इंसानों की गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में जरूर असर पड़ा है, लेकिन रेड बर्ड ऑफ पैराडाइज जैसी कुछ चुनिंदा जातियों को छोड़कर बाकी सभी सुरक्षित हैं. दुश्मनों का खौफ न होने के कारण ही इनकी यह अद्भुत और नशीली मेटिंग स्टाइल सदियों से चली आ रही है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

बर्ड्स ऑफ पैराडाइज का ये डांस सिर्फ वैज्ञानिकों और पर्यटकों को ही अपनी ओर नहीं खींचता, बल्कि न्यू गिनी के स्थानीय आदिवासी कबीलों के साथ इनका बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है. सदियों से वहां की जनजातियां अपने पारंपरिक उत्सवों और खास अनुष्ठानों में इन पक्षियों के बेहद खूबसूरत और चमकीले पंखों से बनी टोपियां पहनती आ रही हैं. ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम की कलेक्टशंस ऑफिसर इवोन कैरिलो-हफमैन का कहना है कि पक्षियों के ये पंख वहां के लोगों के लिए ताकत, समृद्धि और कबीले की सामूहिक शान का सबसे बड़ा प्रतीक माने जाते हैं. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

इन खूबसूरत परिंदों की सबसे मजेदार बात ये है कि न्यू गिनी के कई स्थानीय कबीलों ने अपने पारंपरिक डांस के स्टेप्स इन्हीं बर्ड्स ऑफ पैराडाइज के लव-डांस को देखकर तैयार किए हैं. जब ये पक्षी अपनी गर्दन को अजीब तरीके से मटकाते हैं, पंखों को फैलाकर हवा में लहराते हैं और झूमते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रेंड डांसर स्टेज पर आग लगा रहा हो. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link