समय की कमी से बार-बार स्किप करती हैं कंडीशनर, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक, 2 मिनट में मिलेंगे सिल्की-स्मूद हेयर

समय की कमी से बार-बार स्किप करती हैं कंडीशनर, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक, 2 मिनट में मिलेंगे सिल्की-स्मूद हेयर


Last Updated:

Apply Shampoo & Conditioner Together: समय की कमी होने पर बालों में एक साथ शैंपू और कंडिशनर लगाने का एक आसान हैक है. जड़ों में शैंपू और नीचे के बालों में कंडिशनर लगाकर कुछ देर बाद धो लें. इससे समय और पानी की बचत होती है और बाल सिल्की व स्मूद बन जाते हैं. आपको बार-बार कंडिशनर स्किप नहीं करना पड़ता.

Zoom

जब न हो शैंपू और कंडिशनर दोनों का टाइम (एआई इमेज).

Silky Hair Hack: कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस गोइंग महिलाओं के पास शैंपू और कंडीशनर दोनों लगाने का समय नहीं होता. ऐसे में वे कंडीशनर ही स्किप करती हैं क्योंकि गंदे बालों के साथ घर से बाहर नहीं जाया जा सकता. पर एक हैक है जिसकी मदद से वे एक ही समय में दोनों काम कर सकती हैं और इसमें समय और पानी दोनों की बचत होती है. खासकर जब देर हो रही हो तो यह तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है. जानते हैं कैसे कम समय में बालों में शैंपू और कंडीशनर दोनों लगाकर बालों को सिल्की स्मूद किया जा सकता है.

ऐसे बचाएं टाइम
जब आपके पास समय न हो या आम दिनों में भी आप यह हैक अपना सकती हैं. इसके लिए पहले बालों को गीला करें और हाथों में जरूरत भर का शैंपू लेकर केवल जड़ों में लगा लें और 30 से 40 सेकेंड के लिए हल्के हाथों से मसाज कर लें. आपको बालों की लंबाई पर शैंपू लगाने की जरूरत नहीं है. इसके बाद कंडीशनर या हेयर मास्क लें और उसे केवल लटों पर लगा दें. जड़ों में वैसे भी कंडीशनर नहीं लगाया जाता है. इस तरह जड़ों से कुछ ऊपर तक शैंपू और उसके नीचे कंडीशनर लगाकर कुल 1 से 2 मिनट छोड़ दें.

2 मिनट काफी हैं
अगर आप रेगुलर वे में शैंपू और कंडीशनर करती हैं तो 1 से 2 मिनट इस हैक के लिए काफी हैं. दो मिनट के बाद आप सीधे बालों को धो लें और शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने की मेहनत से बचें. इस हैक के बाद भी नतीजे वैसे ही आएंगे जैसे शैंपू के बाद अलग से कंडीशनर लगाने पर आते हैं. बल्कि इस तरीके में पानी भी बचता है. तो अगली बार देर हो रही हो तो साथ में शैंपू और कंडीशनर लगाएं और बालों को रूखा होने से बचाएं.

इंपॉर्टेंट है कंडीशनर
आजकल महिलाएं कंडीशनर को लेकर काफी जागरूक हो गई हैं फिर भी कइयों के पास जब समय नहीं होता तो वे कंडीशनर पूरी तरह स्किप कर देती हैं. दरअसल यह आदत बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. यह बिल्कुल वैसा ही है कि आप साबुन लगाकर नहाते तो हैं पर बाद में मॉइश्चराइज नहीं लगाते. इससे बाल धीरे-धीरे बेजान, रूखे होने लगते हैं और बिल्कुल हेल्दी नहीं रहते. इसलिए कंडीशनर या मास्क जरूर लगाएं और बालों को धोने के बाद हल्के तौलिए में बांध लें. कभी भी टाइट तौलिया न बांधें और गीले बालों को न रगड़ें न ही खींचें. एक स्टेप में अगर नीचे लीव-इन कंडीशनर लगा लेंगी तो बालों की शाइन बहुत बढ़ जाएगी.



Source link