संजय गुप्ता की जिंदगी का वो राज, जिसने पत्नी अनु से करा दिया था तलाक, 6 साल बाद फिर बने हमसफर


Last Updated:

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई पुराने किस्से चर्चा में हैं. ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘कांटे’ जैसी फिल्मों के निर्देशक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अंडरवर्ल्ड से जुड़ा एक मामला उनकी शादीशुदा जिंदगी में बड़ी परेशानी की वजह बन गया था. इस घटना के चलते पत्नी अनु को उन पर शक होने लगा और साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया. हालांकि, प्यार ऐसा था कि छह साल बाद दोनों ने फिर से शादी कर ली.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

संजय गुप्ता की जिंदगी का वो राज, जिसने पत्नी अनु से करा दिया था तलाकZoom

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्ममेकर दिवंगत संजय गुप्ता का निधन हो गया है.’कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में दे चुके डायरेक्टर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. संजय अपनी पत्नी अनु और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं. उनकी निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. एक वक्त तो ऐसा भी था, जब उनका नाम मअंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक घटना की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी और पत्नी अनु से उनका तलाक हो गया था.

संजय गुप्ता और अनु की प्रेम कहानी साल 1994 में शुरू हुई थी. ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूजे के हुए थे. दोनों ने 18 अगस्त 1997 को शादी रचाई. सब ठीक ठाक चल ही रहा था कि साल 2003 में उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं. अंत ये हुआ कि दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया था. लेकिन संजय कभी अनु को भूल नहीं पाए थे. साल 2009 में दोनों ने फिर से शादी कर ली.

अंडरवर्ल्ड से जुड़ी घटना ने बिखेरा था रिश्ता

संजय गुप्ता ने लेखक और पत्रकार हुसैन जैदी के यूट्यूब चैनल ‘हुसैन जैदी फाइल्स’ को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. ये पहली बार था जब उन्होंने अपनी शादी टूटने के बारे में बात की थी. उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया, जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ने लगा. इसका उनके वैवाहिक रिश्ते पर भी पड़ा.संजय ने बताया था कि उनके एक दोस्त ने उन्हें अपना खाली फ्लैट इस्तेमाल करने के लिए दिया था. वह वहां बैठकर कुछ फोन कॉल का इंतजार करते थे और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के संपर्क में आने पर संबंधित व्यक्ति से बात करते थे. लेकिन उनकी पत्नी ये सब नहीं जानती थीं. उनकी इस चुप्पी की वजह से अनु को शक होने लगा था कि शायद संजय का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है.इससे ही उनकी शादी में परेशानी आने लगी थीं.

59 साल की उम्र में हुआ संजय गुप्ता का निधन

संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. उन्होंने बताया था कि संजय को घर पर सिर में चोट लगी थी. फिलहाल उनकी मौत की पूरी परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.संजय गुप्ता ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और उनके चाहने वाले दुखी हैं.



Source link