‘रामायण’ में जटायु को मरता देख जब खूब रोया यश का बेटा, साई पल्लवी भी हुईं परेशान- ‘मुझे अच्छा नहीं लगा’

‘रामायण’ में जटायु को मरता देख जब खूब रोया यश का बेटा, साई पल्लवी भी हुईं परेशान- ‘मुझे अच्छा नहीं लगा’


Last Updated:

लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियम में फिल्मी सितारों के करीबी भी पहुंचे. यश को रावण के किरदार में देखकर उनका बेटा रोने लगा था. साई पल्लवी भी वहां मौजूद थीं. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ में जब रावण जटायु को मारता है, तो यश का बेटा यथर्व रोने लगा था. उसने अपने पिता से कहा उन्होंने उस पक्षी को मारकर अच्छा नहीं किया. फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी.

Top Deals Inside

नई दिल्ली : ‘रामायण’ बॉलीवुड की ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के दर्शक बेताब है. फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश शामिल हैं. फिल्म की रिलीज से पहले 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. इवेंट में यश के बच्चों आयरा और यथर्व ने भी फिल्म देखी. एक्टर के बच्चों के रिएक्शन से साई पल्लवी भी परेशान हो गईं.

यश ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके बच्चों के मन में कई सवाल थे. उन्होंने कहा, ‘मैं देख सकता था कि उनके मन में बहुत सारे सवाल थे, क्योंकि उनके लिए तो अभी जिंदगी की शुरुआत ही हो रही है. वे अभी सीख रहे हैं कि कैसा व्यवहार करना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान कैसे करना चाहिए. अपने बेटे का रिएक्शन देखकर मैं हैरान रह गया.’

साई पल्लवी ने भी बताया कि जब रावण के रोल में यश जटायु को मारते हैं, तो उनका बेटा यथर्व रोने लगा. उन्होंने कहा, ‘उसने यश से कहा- मुझे अच्छा नहीं लगा कि आपने उस पक्षी को मार दिया.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

साई पल्लवी ने आगे बताया, ‘वह जानता है कि यह उसके पापा हैं. उन्होंने पहले भी फिल्में की हैं और हो सकता है कि वे बस एक्टिंग कर रहे हों. लेकिन उसने कहा- नहीं, यह अच्छी बात नहीं है. फिल्म में भी किसी पक्षी को मारना सही नहीं है. मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए था. यह वाकई एक बहुत ही प्यारा लम्हा था.’

‘रामायण’ की वर्ल्डवाइड रिलीज से एक दिन पहले 4 नवंबर की शाम को नॉर्थ अमेरिका में इसके ‘पेड प्रिव्यू’ रखे जाएंगे. लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद 24 घंटों के भीतर फिल्म की कमाई में 27% का उछाल देखा गया.

विदेशों में शुक्रवार 30 अक्टूबर तक ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 21 करोड़ 25 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. इसमें से 8.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई अकेले अमेरिका में हुए पेड प्रिव्यू से आई है. साथ ही, रिलीज से पांच दिन पहले ही ‘रामायण’ की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग का कुल आंकड़ा 40 करोड़ को पार कर गया है.

‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया गया है. इसे नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ ने DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा. दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने वाला है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link