पूर्णिया के टोटो वाले पंकज बने जरूरतमंदों का सहारा, पीजी की पढ़ाई के साथ चलाते हैं गाड़ी, इन्हें देते हैं मुफ्त राइड

पूर्णिया के टोटो वाले पंकज बने जरूरतमंदों का सहारा, पीजी की पढ़ाई के साथ चलाते हैं गाड़ी, इन्हें देते हैं मुफ्त राइड


Last Updated:

Purnia Toto Driver Pankaj: पूर्णिया के पंकज कुमार पीजी की पढ़ाई करने के साथ-साथ रैपिडो में टोटो भी चलाते हैं. खाली समय में वह बच्चों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को मुफ्त यात्रा कराते हैं और इस काम की ब्लॉगिंग भी करते हैं. इससे उन्हें समाज सेवा का भी मौका मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पूर्णिया. पूर्णिया के नेवालाल चौक के समीप रहने वाले पंकज कुमार पैसे कमाने के लिए खुद ऑटो रिक्शा चलाते हैं. हालांकि, वह पीजी की पढ़ाई भी कर रहे हैं और रैपिडो में अपनी गाड़ी चलाते हैं. इसी दौरान जब वह किसी यात्री की बुकिंग पूरी करने जाते हैं, तो उन्हें बीच में खाली समय मिलता है. इस खाली समय में वह बच्चों, दिव्यांगों और लाचार लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देते हैं. साथ ही, अपने इस काम की ब्लॉगिंग भी करते हैं.

परिवार में कौन-कौन है
पंकज कुमार बताते हैं कि उनके परिवार में चार भाई और पिता सभी ऑटो चलाते हैं. ऑटो चलाकर ही परिवार के लोग अपना जीवन गुजारते हैं. वह खुद पूर्णिया यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं. पढ़ाई के साथ खाली समय में ऑटो चलाते हैं और अपनी टोटो को रैपिडो पर बुकिंग के लिए लगाकर पैसे कमाते हैं. हालांकि, इस दौरान उन्हें जो खाली समय मिलता है, उसमें वह अपनी टोटो से गरीब और लाचार लोगों की मदद करते हैं. आने-जाने वाले जरूरतमंद लोगों को मुफ्त यात्रा कराते हैं और छात्रों को स्कूल भी पहुंचाते हैं. इसके साथ ही, अपने इस काम की ब्लॉगिंग भी करते हैं.

समाज सेवा का भी मौका मिल जाता है
पंकज बताते हैं कि उन्हें समाज सेवा करना अच्छा लगता है. वह बचपन से ही समाज सेवा से जुड़ना चाहते थे. आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपने जीवन-यापन के लिए टोटो चलाना पड़ता है. इससे वह रोजाना करीब 1500 रुपये तक कमा लेते हैं. साथ ही, सोशल मीडिया से होने वाली कमाई भी उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाती है. पंकज कहते हैं कि पढ़ाई के साथ उन्हें कभी नौकरी करने की ख्वाहिश नहीं रही. खुद का रोजगार होने और टोटो चलाने में उन्हें खूब मजा आता है. वह अपने अलग-अलग और अनोखे अंदाज में टोटो चलाकर अच्छी कमाई कर लेते हैं, जिससे उन्हें समाज सेवा करने का भी बेहतर मौका मिल जाता है.



Source link