Last Updated:
Dehradun News: दिवाली से पहले अगर आप भी अपने घर को कुछ अलग और आकर्षक अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो देहरादून के विरासत फेस्ट में लगा ट्यूनीशिया का खास स्टॉल आपका ध्यान खींच सकता है. यहां टूटे हुए कांच और पुराने मिरर के टुकड़ों से बने ऐसे खूबसूरत लैंप्स और डेकोरेटिव आइटम्स मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले इन मोज़ेक लैंप्स की कीमत महज 700 रुपये से शुरू होती है. खास बात यह है कि ये सभी आइटम हाथों से तैयार किए गए हैं और वेस्ट मटेरियल को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला गया है. यही वजह है कि फेस्ट में आने वाले लोग इनकी खरीदारी के साथ इनके सामने सेल्फी और तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं.
विरासत फेस्ट में उत्तरी अफ्रीका के देश ट्यूनीशिया का एक खास स्टॉल सभी का ध्यान खींच रहा है. इस स्टॉल पर लगे टूटे मिरर से बने मोज़ेक लैंप्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग इन्हें खरीदने के साथ ही इनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. एस्थेटिक फोटो के लिए यह कमाल है.
ट्यूनीशिया से आए कारीगर निक पहली बार भारत के खूबसूरत शहर देहरादून में इस फेस्ट में शामिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि यहाँ अलग अलग देशों के आर्टिजंस अपने पारंपरिक प्रोडक्ट्स लेकर पहुंचे हैं और माहौल बहुत उत्साहजनक बना हुआ है. वे अपने साथ खास तौर पर मिरर मोज़ेक से बने हैंगिंग लाइट्स टेबल लैंप आउटडोर लाइट्स और सजावटी वास लेकर आए हैं. लोग इन्हें उत्सुकता से देख और खरीद रहे हैं.
इन लाइट्स की सबसे बड़ी खासियत इनका अनोखा मोज़ेक डिजाइन और हाथों से की गई बारीक कारीगरी है. छोटे छोटे रंग- बिरंगे कांच और टूटे मिरर के टुकड़ों को जोड़कर गोल अंडाकार मशरूम और घड़े जैसे आकार बनाए गए हैं. सुनहरे गुलाबी नीले और बहुरंगी शेड्स में उपलब्ध ये लैंप जलते ही दीवारों पर इंद्रधनुषी रोशनी और सुंदर पैटर्न बिखेर देते हैं. जिससे पूरा कमरा बहुत सुंदर जगमगा उठता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस स्टॉल पर बड़े बड़े एग शेप बॉल शेप वाले टेबल टॉप लैंप्स वॉल लाइट्स और सजावटी वेसेज सजाए गए हैं. इन सभी पर की गई मिरर वर्क फिनिशिंग दिन के उजाले में भी चमकती है और हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है. रात के समय जब ये लाइट्स जलती हैं तो इनका नजारा और भी मनमोहक और जादुई हो जाता है. लोग इनके सामने जमकर फोटो खिंचवाते हैं.
दुकानदार निक ने बताया कि ये सभी लैंप्स और वेसेज पूरी तरह हाथों से बनाए गए हैं. पुराने बेकार कांच और टूटे मिरर को रीसाइकिल करके इन्हें खूबसूरत कलाकृतियों में बदला गया है. यह वेस्ट से बेस्ट का अच्छा उदाहरण है जो इको फ्रेंडली होने के साथ साथ बेहद ट्रेंडी और लग्जरी भी है. घर कैफे बुटीक और इवेंट डेकोरेशन के लिए आजकल इनकी डिमांड तेजी से बहुत ज्यादा बढ़ रही है.
दिवाली से पहले घर सजाने की सोच रहे लोगों के लिए ये मोज़ेक लैंप्स सबसे बेस्ट और बजट फ्रेंडली ऑप्शन बन गए हैं. ट्यूनीशिया के स्टॉल पर इनकी कीमत सात सौ रुपये से शुरू होती है जो क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से बिल्कुल वाजिब है. छोटे टेबल लैंप्स से लेकर बड़े हैंगिंग और आउटडोर लाइट्स तक हर बजट के लिए यहाँ विकल्प मौजूद हैं. खूब खरीदारी हो रही है.
विरासत फेस्ट में आने वाले दर्शक इन रंग बिरंगी लाइट्स के साथ सेल्फी लेना और वीडियो बनाना बिल्कुल नहीं भूल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं जिससे स्टॉल पर और ज्यादा भीड़ आ रही है. आयोजकों का कहना है कि इस बार वेस्ट से बेस्ट थीम पर बनी ये डेकोर आइटम्स दिवाली जैसे त्योहारों पर घरों की शोभा बढ़ाएंगी.
अगर आप भी अपने घर को रंगीन चमकदार और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं तो विरासत फेस्ट के इस खास स्टॉल को जरूर देखें. टूटे कांच में छुपी हुई यह कलाकारी और कारीगरों की मेहनत सच में दिल जीत लेने वाली है और हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है.