Last Updated:
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हो और वहां मस्ती, धमाल और फैंस का जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को न मिले, ऐसा भला कैसे हो सकता है. दिल्ली में हुए दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इस शो के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में कहीं फैंस अपने पसंदीदा सिंगर के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है. कॉन्सर्ट के तीन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर मचा बवाल
नई दिल्ली. गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान काफी कुछ कहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है.इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में परफॉर्म के दौरान उनके बयानबाजी वाले वीडियो भी सामने आए हैं.वहीं उनके कुछ तहलका मचाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं.
इसके साथ ही कुछ वीडियो ऐसी है, जिनमें लोगों को गेट के अंदर ही नहीं आने दिया,वह बाहर खड़े अंदर जाने का इंतजार कर रहे है. कुछ में तो लात घूसे चल रहे हैं. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. वहीं कुछ वीडियो कॉन्सर्ट के अंदर की है, जिनमें लोग गाने गा रहे हैं और भीड़ ने तालियां बजाईं. एक वीडियो में तो लोग कॉन्सर्ट के दौरान ‘सांसों की माला में सिमरूं मैं पी का नाम’ गाते हुए एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
शो शुरू हो गया, लेकिन नहीं खुले गेट
कॉन्सर्ट में चली लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो देख लोग हैरान
कॉन्सर्ट में गाते दिखे दिलजीत के फैंस
बता दें कि दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के ये तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. कहीं दर्शकों की परेशानी देखने को मिल रही है, तो कहीं मारपीट का हैरान करने वाला नजारा सामने आ रहा है. हालांकि न्यूज 18 इन वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता.