Last Updated:
Diljit Dosanjh On Delhi Police At concert: मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित अपने लाइव कंसर्ट के दौरान एक महिला CRPF अधिकारी के साथ बेहद इमोशनल पल शेयर किया. अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी में परफॉर्म कर रहे दिलजीत ने सुरक्षाकर्मियों के सम्मान में कुछ देर के लिए अपना शो रोक दिया और दर्शकों से उनके लिए जोरदार तालियां बजाने की अपील की.
दिलजीत दोसांझ ने ये वीडियो शेयर किया है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
नई दिल्ली. सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने गानों और शानदार परफॉर्मेंस से तो फैंस का दिल जीतते ही हैं, लेकिन दिल्ली में उनके कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया. स्टेज पर गाते-गाते दिलजीत की नजर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर पड़ी. उन्होंने न सिर्फ उनके काम की तारीफ की, बल्कि एक महिला सीआरपीएफ अधिकारी के साथ ऐसा पल शेयर किया, जिसे देखकर पूरा माहौल भावुक हो गया.
दिल्ली में शुक्रवार (30 अक्टूबर) को हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कुछ देर के लिए अपनी परफॉर्मेंस रोक दी. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को सम्मान देते हुए सलाम किया. साथ ही दर्शकों से भी उनके लिए जोरदार तालियां बजाने की अपील की.
‘आपमें मां नजर आई’
दिलजीत दोसांझ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है.
मां की याद में भावुक हुए सिंगर
दिलजीत ने बताया कि उसी दिन उनकी मां का फोन भी आया था. उन्होंने कहा, ‘आज मेरी मां ने मुझे फोन किया था और कहा था कि अपना ख्याल रखना. मैंने उनसे कहा कि अच्छी चीजें होंगी, चिंता मत करो.’ इसके बाद महिला अधिकारी की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगा जैसे उनकी मां ही उनके सामने खड़ी हैं. इस दौरान दिलजीत ने महिला अधिकारी के सिर पर प्यार से हाथ रखा. उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ इस पल का स्वागत किया. सिंगर ने अपने इस भाव के जरिए कॉन्सर्ट की सुरक्षा में लगे पूरे पुलिस दल के प्रति आभार भी जताया.
सोशल मीडिया पर भी किया दिल्ली का शुक्रिया
कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के फैंस और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली टीमों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और बुकमायशो लाइव को खास तौर पर धन्यवाद दिया. पोस्ट में उन्होंने दिल्ली के फैंस के लिए भी प्यार जाहिर किया. आपको बता दें हाल कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी चर्चा में रही थी. जुलाई में संसद की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे. ऐसे में दिलजीत का कॉन्सर्ट के दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मान देना भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.