Last Updated:
Chitrakoot Drone Show Diwali: चित्रकूट में दीपावली पर प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं.भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष चित्रकूट में बिताए थे. यही वजह है कि दीपावली के अवसर पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते है. दीपावली पर मां मंदाकिनी नदी के रामघाट पर दीपदान करते नजर आते है. ऐसे में इस बार चित्रकूट की दीपावली श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद खास होने वाली है. जिला प्रशासन ने दीपावली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई विशेष तैयारियां की हैं
चित्रकूटः धर्म नगरी चित्रकूट को प्रभु श्रीराम की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है. मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष चित्रकूट में बिताए थे. यही वजह है कि दीपावली के अवसर पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते है. दीपावली पर मां मंदाकिनी नदी के रामघाट पर दीपदान करते नजर आते है. ऐसे में इस बार चित्रकूट की दीपावली श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद खास होने वाली है. जिला प्रशासन ने दीपावली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई विशेष तैयारियां की है. इस बार यहां आने वाले लोगों को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक और बुंदेली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
आसमान में 500 ड्रोन दिखाएंगे रामायण की झलक
आप को बता दे कि इस बार दीपावली पर चित्रकूट में सबसे बड़ा आकर्षण ड्रोन शो रहने वाला है, मां मंदाकिनी नदी के तट पर आयोजित होने वाले इस शो में एक साथ 500 ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे. करीब 30 मिनट तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में रामचरितमानस और रामायण की भक्ति थीम पर अलग-अलग आकृतियां दिखाई जाएंगी. देर शाम दीपदान के बाद इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा. इससे रामघाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसमान में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी झलकियां देखने का अवसर मिलेगा.
चित्रकूट से अच्छा संदेश लेकर जाएं श्रद्धालु
वही इस संबंध में एडीएम चित्रकूट डॉ. कंचन ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं. हमारा प्रयास है कि चित्रकूट आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव संदेश लेकर अपने घर वापस जाएं. इस बार दीपावली पर 500 ड्रोन के माध्यम से विशेष शो कराया जाएगा,जिसमें रामचरितमानस और रामायण की थीम दिखाई जाएगी. यहां आने वाले पर्यटकों को बुंदेलखंड की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं से भी रूबरू कराया जाएगा.इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर नौ भव्य मंच तैयार किए जा रहे हैं, इन मंचों पर बुंदेली लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को चित्रकूट की धार्मिक विरासत के साथ यहां की स्थानीय संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलेगा.
6 भव्य स्वागत द्वार और 17 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था
उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है. हम लोगों ने सुविधाओं को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. शहर में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए छह भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 17 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया जा सके. रामघाट और परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जा रहा है.
इसके साथ ही रामघाट परिक्रमा मार्ग में वॉल पेंटिंग के जरिए आकर्षक सजावट की जा रही है.भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है. विश्रामालयों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.