‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, टूटेगा ‘पठान’-‘जवान’ के रिकॉर्ड्स? अब कमाई का बड़ा टारगेट


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करने की तैयारी में हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही ऐसा दांव खेला है, जिसने ट्रेड के गलियारों में हलचल मचा दी है. फिल्म के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होने की खबर है. लेकिन इस रिकॉर्ड के साथ ही शाहरुख के सामने एक ऐसी चुनौती भी खड़ी हो गई है, जिसे पार करना आसान नहीं होगा. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या ‘किंग’ कमाई के मामले में शाहरुख की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ पाएगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 'किंग' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, टूटेगा 'पठान'-'जवान' के रिकॉर्ड्स? Zoom

शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी खूब देखने को मिलता है. उनकी फिल्मों को वहां भी बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के विदेशी राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है. यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज डील बताई जा रही है. लेकिन इस बड़ी डील के साथ फिल्म के सामने कमाई का बड़ा टारगेट भी आ गया है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स फिल्म्स (Phars Films) ने ‘किंग’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसके लिए उसने 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी दी है. यह रकम 18 मिलियन डॉलर से ज्यादा है.

यशराज फिल्म्स को पछाड़ फर्स फिल्म्स ने मारी बाजी

अब तक किसी भारतीय फिल्म के विदेशी राइट्स के लिए इतनी बड़ी रकम दिए जाने की खबर सामने नहीं आई है. इससे पहले शाहरुख की फिल्मों के विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन का काम ज्यादातर यशराज फिल्म्स संभालती थी. साल 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ को भी विदेशों में यशराज फिल्म्स ने ही रिलीज किया था. फर्स फिल्म्स को भी विदेशी मार्केट में काम करने का अच्छा एक्सपीरियंस है. कंपनी यशराज फिल्म्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी है. इसके अलावा प्रभास की फिल्म ‘साहो’ को भी विदेशों में इसी कंपनी ने रिलीज किया था.

हाल ही में किंग का नया पोस्टर जारी हुआ था. 

‘किंग’ को विदेशों में कितनी कमाई करनी होगी?

175 करोड़ रुपये की डील के बाद अब फिल्म के सामने कमाई का बड़ा टारगेट है. रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में किसी फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी को बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का करीब 50 फीसदी हिस्सा मिलता है. ऐसे में फर्स फिल्म्स को अपने लगाए हुए पैसे वापस पाने के लिए ‘किंग’ से करीब 350 से 375 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद होगी.

‘पठान’ और ‘जवान’ ने विदेश में किया का शानदार कारोबार

शाहरुख की पिछली दो बड़ी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने विदेशों में करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ऐसे में ‘किंग’ को भी इन फिल्मों के बराबर या उनसे ज्यादा कमाई करनी पड़ सकती है. रिपोर्ट में ‘धुरंधर 2’ की करीब 460 करोड़ रुपये और ‘आरआरआर’ की लगभग 430 करोड़ रुपये की विदेशी कमाई का भी जिक्र किया गया है. यानी ‘किंग’ को विदेशों में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए इन फिल्मों के आस-पास पहुंचना होगा.

‘पठान’ के बाद फिर साथ आए शाहरुख-सिद्धार्थ आनंद

‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में काम कर चुके हैं. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. अब दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे. सुहाना ने साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला भी हैं. ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link