करण धनक से सगाई के 2 महीने बाद ही अलग हुईं जिया शंकर? ब्रेकअप रूमर्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

करण धनक से सगाई के 2 महीने बाद ही अलग हुईं जिया शंकर? ब्रेकअप रूमर्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

Jiya Shankar Breaks Silence on Breakup Rumours: जिया शंकर और करण धनक के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. करण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब जिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा और दोनों की लव स्टोरी में अब तक क्या हुआ है.

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि जिया और उनके मंगेतर करण धनक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां तक कि दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी लगने लगी थीं. इन खबरों की वजह जिया की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और इंस्टाग्राम पर करण को अनफॉलो करना बताया जा रहा था. अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही लोगों से ये अपील की है. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने लिखा कि वह कुछ चीजें साफ करना चाहती हैं. हाल ही में उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगाई जा रही अटकलें उनकी शेयर की गई बातों से काफी आगे निकल गई हैं. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

जिया ने लोगों से अपील की कि उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं और न ही अफवाहें फैलाएं. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें पर्सनल होती हैं और सभी को उसकी रिस्पेक्ट करना चाहिए. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर लोग उनकी इस बात को समझेंगे तो वह इसे बहुत एप्रीशीएट करेंगी. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिया ने अपने पोस्ट में करण धनक के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है. उन्होंने न तो अलग होने की पुष्टि की और न ही रिश्ते में सबकुछ ठीक होने की बात कही. उनका पूरा फोकस अपनी निजी जिंदगी को लेकर हो रही चर्चाओं और लोगों की अटकलों पर था. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

दरअसल, जिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण को अनफॉलो किए जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे थे. उनकी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को भी ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा था. हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि लोग बिना पूरी जानकारी के उनके रिश्ते को लेकर बातें न बनाएं. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

जिया शंकर और करण धनक की लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच पहले भी काफी चर्चा रही है. करण ने इसी साल 5 अगस्त को जिया को प्रपोज किया था. इस खास मौके पर जिया काफी भावुक नजर आई थीं. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

करण के प्रपोजल के बाद दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हुई थीं. फैंस उनकी तस्वीरों और साथ बिताए खास पलों को पसंद कर रहे थे. ऐसे में सगाई के कुछ समय बाद ही दोनों के अलग होने की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि, जिया ने अपने हालिया पोस्ट में रिश्ते की स्थिति को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

फिलहाल जिया के बयान के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है. एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से इतना जरूर कहा है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें न फैलाई जाएं. अब फैंस को जिया और करण की तरफ से इस रिश्ते पर किसी साफ बयान का इंतजार है. (फोटो साभार-instagram @jiyaashankarofficial)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link