ऋषिकेश में अनोखी संजीवनी हर्बल वाटिका: जानिए अपनी राशि, ग्रह और जन्म नक्षत्र के अनुसार कौन सा पौधा लाएगा आपके जीवन में सुख-समृद्धि

ऋषिकेश में अनोखी संजीवनी हर्बल वाटिका: जानिए अपनी राशि, ग्रह और जन्म नक्षत्र के अनुसार कौन सा पौधा लाएगा आपके जीवन में सुख-समृद्धि


होमताजा खबरधर्म

ऋषिकेश की अनोखी वाटिका: जानिए राशि और नक्षत्र के अनुसार कौन सा पौधा लगाएं

Last Updated:

Astrology Plants: पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संवारते हैं, बल्कि सनातन परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा सुधारकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. देवभूमि ऋषिकेश में स्थित ‘संजीवनी हर्बल गार्डन’ आज ऐसे ही अनोखे संगम का केंद्र बना हुआ है. यहां आप अपनी जन्म कुंडली, राशि और नक्षत्र के अनुकूल पौधे चुनकर घर ले जा सकते हैं.

Astrology Plants: क्या आप जानते हैं कि आपकी राशि और जन्म नक्षत्र के अनुसार भी एक खास पौधा होता है? ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को अलग-अलग राशियों और नक्षत्रों से जोड़कर देखा जाता है. ऋषिकेश में एक ऐसी ही अनोखी वाटिका है, जहां आपको अपनी राशि और ग्रह नक्षत्र के अनुसार पौधे देखने और खरीदने को मिल जाएंगे. यहां आप अपनी जन्म कुंडली के आधार पर अपने लिए पौधा चुन सकते हैं.

स्वास्थ्य और ज्योतिष का संगम
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान वन बीट अधिकारी मंजू असवाल ने बताया कि ऋषिकेश में बने संजीवनी हर्बल गार्डन में आपको कई तरह के औषधीय पौधे देखने को मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है. इन पौधों के अपने खास गुण और फायदे हैं. लेकिन इस गार्डन की एक और खास बात है कि यहां राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका और ग्रह वाटिका बनी हुई हैं.

धार्मिक, ज्योतिषीय और औषधीय महत्व की जानकारी
इन वाटिकाओं में अलग-अलग राशियों, ग्रहों और नक्षत्रों के अनुसार पौधे लगाए गए हैं. यहां आने वाले लोग अपनी राशि और जन्म नक्षत्र के अनुसार उनसे जुड़े पौधों को देख सकते हैं और साथ ही खरीद भी सकते हैं, साथ ही इन पौधों के धार्मिक, ज्योतिषीय और औषधीय महत्व के बारे में भी जान सकते हैं.

बोनसाई तकनीक से संवारी गईं वाटिकाएं
संजीवनी हर्बल गार्डन में इन तीनों वाटिकाओं को साल 2017 में तैयार किया गया था. यहां लगाए गए पौधों को खास तरीके से बोनसाई के रूप में तैयार किया जाता है. समय-समय पर इनकी कटिंग और छंटाई की जाती है, ताकि पौधे ज्यादा बड़े न हों और उनका आकार भी बना रहे. इन वाटिकाओं को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है. हर पौधे को उसकी खास पहचान के साथ लगाया गया है, जिससे यहां घूमने आने वाले लोग आसानी से अपनी राशि, ग्रह और नक्षत्र से जुड़े पौधों को देख सकते हैं.

किफायती दामों पर उपलब्ध हैं राशि-नक्षत्र से जुड़े पौधे
उन्होंने बताया कि यहां लगी वाटिकाओं में रखे पौधे केवल देखने और उनके बारे में जानकारी देने के लिए हैं, इन्हें आप खरीद नहीं सकते. लेकिन अगर आप अपनी राशि, ग्रह या नक्षत्र से जुड़ा पौधा घर ले जाना चाहते हैं, तो हर्बल गार्डन में ये सभी पौधे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें आप यहां से खरीद सकते हैं. आपको ये पौधे अलग-अलग उम्र और आकार में मिल जाएंगे, और अच्छी बात यह है कि इनकी कीमत भी काफी कम रखी गई है, ताकि हर इंसान आसानी से अपनी पसंद का पौधा खरीद सके.



Source link