Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर आया भौकाल, अनसीन फुटेज के साथ रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’, जानें कहां उठा सकते हैं लुत्फ

Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर आया भौकाल, अनसीन फुटेज के साथ रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’, जानें कहां उठा सकते हैं लुत्फ


Last Updated:

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस फिल्म का दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि मेकर्स ने इसे एक्सटेंडेड कट यानी अनसीन फुटेज के साथ स्ट्रीम किया है, जो सीन्स दर्शक थिएटर्स में नहीं देख पाए थे, वे अब ओटीटी पर देखने को मिलेंगे.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की यह मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म स्ट्रीम हो चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि आप ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का लुत्फ किस ओटीटी पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

खास बात यह है कि मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को एक्सटेंडेड कट के साथ रिलीज किया है. 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह फिल्म एक बार फिर मिर्जापुर के उसी खौफनाक और हिंसक अंदाज को उजागर करती है, जहां गद्दी, पावर और बदले की जंग में रिश्ते दांव पर लगे नजर आते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है. यह फिल्म हिंदी ऑडियो के साथ-साथ इंग्लिश सबटाइटल्स में भी स्ट्रीम की जा रही है, जिससे दुनियाभर के दर्शक इसका मजा ले सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फैंस के लिए सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने इसे ओटीटी पर एक्सटेंडेड वर्जन के साथ उतारा है. यानी डिजिटल प्रीमियर में दर्शकों को वो सीन्स और एक्स्ट्रा फुटेज देखने को मिलेंगे, जो थिएटर्स में नहीं दिखाए गए थे. (फोटो साभार: IMDb)

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ नया पोस्टर शेयर करते हुए इस डिजिटल रिलीज का ऐलान किया और कैप्शन में लिखा, ‘भौकाल आ चुका है.’ इसके साथ ही लिखा है अब प्राइम वीडियो पर देखिए मिर्जापुर: द मूवी’. आप घर बैठे ही इस मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं. (फोटो साभार: Instagram@primevideoin)

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के साथ-साथ कई बेहतरीन सितारों की टोली नजर आ रही है. फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, जितेंद्र कुमार और मोहित मलिक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: IMDb)

‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी के पुराने और चहेते चेहरों को एक साथ वापस लाते हुए यह फिल्म एक बार फिर गद्दी की चाहत, खूनी रंजिशों और वर्चस्व की उस खौफनाक जंग को पर्दे पर जीवंत करती है. बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने भारत में अपने पहले ही दिन 30.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके धमाकेदार ओपनिंग की थी. (फोटो साभार: IMDb)

वीकेंड पर इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला, जहां दूसरे दिन 38.40 करोड़ और तीसरे दिन 43.05 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन दर्ज किया गया. सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसका कुल कारोबार 339.84 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link