Military Helicopter Crash: Chinook CH-47 Crash| आर्मी का चिनूक CH-47 क्रैश 4 की मौत, हेलीकॉप्टर में सवार थे कुल 15 लोग


Last Updated:

Chinook CH-47 helicopter crash: बोस्निया में तैनात इटैलियन मिलिट्री हेलीकॉप्टर हवा में गोल-गोल घूमते हुए जमीन पर आकर गिरा और क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग जख्मी हो गए हैं. घटना ब्रचको इलाके में हुई.

Top Deals Inside

आर्मी का चिनूक CH-47 क्रैश, 4 की मौत, हेलीकॉप्टर में सवार थे कुल 15 लोग Zoom

चिनूक सीएच-47 हेलीकॉप्टर क्रैश. (रॉयटर्स)

Chinook CH-47 helicopter crash: यूरोपीय संघ की बोस्निया में तैनात शांति सेना यानि EUFOR के साथ काम कर रहे इटैलियन सैन्य हेलीकॉप्टर चिनूक CH-47 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. ये हादसा 29 अक्टूबर को एक रेगुलर ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुआ. इस हेलीकॉप्टर में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना बोस्निया के उत्तरी हिस्से में स्थित ब्रचको क्षेत्र में हुई. यह जगह देश की राजधानी साराजेवो से करीब 180 किलोमीटर उत्तर में है. स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. ब्रचको अस्पताल के प्रवक्ता सालिह इब्राहिम बेगोविच ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. इटली के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में दो सैनिक और रेड क्रॉस के दो वालंटियर्स शामिल थे.

हवा में गोल-गोल घूमकर धड़ाम हुआ हेलीकॉप्टर 

हेलीकॉप्टर दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. एक्स पर साझा किए गए वीडियो में चिनूक CH-47 हेलीकॉप्टर हवा में घूमता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद वह तेजी से नीचे गिरकर एक घास वाले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में हेलीकॉप्टर का मलबा दिखाई दिया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था.



Source link