Mesh Rashifal Today: मेष राशि वाले नौकरी और बजट पर दें ध्यान, जानें आज का शुभ समय, राहुकाल और उपाय

Mesh Rashifal Today: मेष राशि वाले नौकरी और बजट पर दें ध्यान, जानें आज का शुभ समय, राहुकाल और उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 October: ग्रहों और नक्षत्रों के परिवर्तन के बीच आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. विंध्यधाम के विख्यात ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज नौकरी में जिम्मेदारियों को सुनियोजित ढंग से निभाने और बजट पर पैनी नजर रखने की जरूरत है. जहां एक ओर गुरु का गोचर अध्ययन और रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन अवसर बना रहा है, वहीं रिश्तों और संवाद में संयम बरतना बेहद जरूरी रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक राशिफल, ग्रह स्थिति और पंचांग.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर: नौकरी में जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करें. वरिष्ठ से संवाद में स्पष्टता बनाए रखें. बजट पर ध्यान दें और किसी भी निवेश या उधार से पहले जोखिम को समझें, उसके बाद ही निवेश करें. व्यापार और कार्य में पुराने संपर्कों से बातचीत और लंबित काम पूरा करने का ध्यान रखें. प्यार और रिश्तों में बातचीत में नरमी रखें. पुराने मतभेदों पर आवेश में प्रतिक्रिया न दें. नौकरी में जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करें.

आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि आज ऋतु शरद है. मास कार्तिक है. कृष्ण पक्ष है. तिथि षष्ठी है. आज नक्षत्र आर्द्रा है. योग सिद्ध है. आज सूर्योदय 6:07 मिनट पर और सूर्यास्त 5:20 मिनट सायं काल पर होगा. आज चंद्रोदय 10:18 मिनट रात्रि में होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:21 मिनट से लेकर 12:06 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य करने से काल का अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8:55 मिनट से लेकर 10:19 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करने से काल का अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है.

रचनात्मक काम के लिए अनुकूल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सूर्य तुला राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध वक्री अवस्था में तुला राशि में, शुक्र वक्री अवस्था में तुला राशि में, गुरु चौथे से आज कर्क राशि से पांचवें सिंह राशि में जाएंगे. वहीं, शनि वक्री अवस्था में 12वें भाव में यानी मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में रहेंगे. मेष राशि के जातकों का सेहत बेहतरीन रहेगा. काम और आराम के बीच में संतुलन रखने की आवश्यकता होगी. तनाव बढ़े तो कुछ समय विश्राम करें. विद्यार्थी नियमित अभ्यास करें. गुरु के गोचर को पारंपरिक ज्योतिष में अध्ययन और रचनात्मक के लिए अनुकूल माना गया है तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा.

बातचीत में रखें नरमी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और रिश्तों में बातचीत में नरमी रखें. पुराने मतभेदों पर आवेश में प्रतिक्रिया न दें. नौकरी में जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करें. वरिष्ठ से संवाद में स्पष्टता बनाए रखें. बजट पर ध्यान दें और किसी भी निवेश या उधार से पहले जोखिम को समझें, उसके बाद ही निवेश करें. परिवार और घर के विषयों पर धैर्य से चर्चा करें. अनावश्यक विवाद से बचें. व्यापार और कार्य में पुराने संपर्कों से बातचीत और लंबित काम पूरा करने का ध्यान रखें. समझौते को शर्तों के रूप में लिखें और स्पष्ट रूप से रखें.

ये है शुभ अंक व दिशा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक एक और भाग्यांक नौ होगा. आज के लिए शुभ दिशा पूर्व दिशा होगा. शुभ रंग लाल व हल्का पीला रहेगा. शुभ मंत्र आज के लिए ॐ शं शनैश्चराय नमः साथ ही साथ आज आपका भाग्य प्रतिशत आपके साथ 88 रहेगा. शनिवार को जरूरतमंद की सहायता करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. सामर्थ्य के अनुसार भोजन का दान करें और अपने काम में ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखें.



Source link