Last Updated:
सैफ अली खान बॉलीवुड के नवाब हैं, जिनके ठाठ-बाट किसी राजा की तरह है. वे पिता मंसूर अली खान पटौदी की शानदार विरासत को सफलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. पटौदी पैलेस उनकी जिंदगी का एक अहम पड़ाव है, जहां वे अक्सर परिवार के साथ वक्त गुजारते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर 10 एकड़ में फैले पटौदी पैलेस में अपनी रॉयल जिंदगी की झलकियां दिखाईं.
नई दिल्ली: सैफ अली खान पिछली बार फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे. फिल्म की भले ज्यादा बात न हुई हो, मगर वे अपनी शान-शौकत के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं. पटौदी पैलेस में उनकी लाइफस्टाइल देखते ही बनती है, जो 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. यह प्रॉपर्टी 1935 में बनी थी और गुरुग्राम से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. इस महल को पटौदी के आखिरी नवाब इफ्तिखार अली खान ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2005 में इस प्रॉपर्टी को नीमराना होटल्स ग्रुप को लीज पर दे दिया गया था, लेकिन अपने पिता, नवाब मंसूर अली खान पटौदी के निधन के बाद सैफ ने इसे 800 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर वापस हासिल कर लिया. (फोटो साभार : Instagram/@saifalikhanpataudi)
सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर अपने आलीशान पैलेस की झलक दिखाई है. ‘आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट’ के अनुसार, इस महल में लगभग 150 कमरे हैं, जिनमें 7 बेडरूम, 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बिलियर्ड रूम और काफी बड़े डाइनिंग व ड्रॉइंग रूम शामिल हैं. (फोटो साभार : Instagram/@saifalikhanpataudi)
सैफ अली खान के पटौदी पैलेस को आर्किटेक्ट रॉबर्ट टोर रसेल ने नया रूप दिया है. उन्होंने इसमें जियोमैट्रिक पैटर्न का इस्तेमाल किया है, जो यूरोपीय नियोक्लासिकल शैली की याद दिलाते हैं. फूलों के डिजाइन भारतीय विरासत को दर्शाते हैं, जबकि शाही परिवार की तस्वीरें इसके इंटीरियर को एक निजी एहसास देती हैं. (फोटो: Instagram/@saifalikhanpataudi)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कहते हैं कि यहां के बड़े गलियारों में काले और सफेद संगमरमर की चेकर्ड फ्लोरिंग है. वहीं दीवारों पर पीले, सफेद, क्रीम और पेस्टल रंगों के हल्के शेड्स किए गए हैं. इसके अलावा, यहां एक विंटेज लाइब्रेरी भी है, जिसकी झलक हाल में सैफ के इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिली थी. (फोटो साभार: Instagram/@saifalikhanpataudi)
सैफ अली खान के पैलेस के डाइनिंग एरिया में क्रिस्टल झूमर, लैंप, फूलदान और हल्की और गर्म रोशनी इसे रोशन करती है. साथ ही, हर कोने में रखे पौधे इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. वहीं, बेडरूम में लकड़ी की फ्लोरिंग, पुरानी विरासत से जुड़ी सजावट, एंटीक चीजें और हाथ से बना फर्नीचर मौजूद है. (फोटो साभार: Instagram/@saifalikhanpataudi)
पटौदी पैलेस की सबसे आकर्षक चीजों में सांची स्तूप से प्रेरित गुंबद है, जो खंभों पर टिका है. इसके अलावा, यहां ऊंची छत वाले बरामदे, लकड़ी की फ्लोरिंग और गुलाबी वेनेशियन झूमर भी हैं. (फोटो साभार: Instagram/@saifalikhanpataudi)
सैफ अली खान का फिल्मी करियर भी ट्रैक पर है. उन्होंने 1993 में फिल्म ‘परंपरा’ से एक्टिंग सफर शुरू किया था. उन्हें ‘आशिक आवारा’ से खास पहचान मिली. हालांकि, 90 के दशक में उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई. फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी हिट रही थी. (फोटो साभार: Instagram/@saifalikhanpataudi)
सैफ अली खान को फिल्म ‘हम साथ साथ है’ में सराह गया था. फिल्म ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो न हो’ से उनकी इमेज बदली. उन्हें फिल्म ‘हम तुम’ में रोमांटिक हीरो के तौर पर काफी पसंद किया गया. फिल्म ‘ओमकारा’ उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)