Gold Silver Price Today: नहीं थम रही गिरावट, चांदी आज भी लुढ़की, सोना 1.42 लाख के पास, देखें 22K का भाव

Gold Silver Price Today: नहीं थम रही गिरावट, चांदी आज भी लुढ़की, सोना 1.42 लाख के पास, देखें 22K का भाव


होमफोटोमनीLatest Money

नहीं थम रही गिरावट, चांदी आज भी लुढ़की, सोना 1.42 लाख के पास, देखें 22K का भाव

Last Updated:

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. 30 अक्टूबर को MCX पर सोना 245 रुपये फिसलकर 1,42,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 510 रुपये गिरकर 1,88,943 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों मेटल्स के भाव कमजोर हैं. अमेरिका में महंगाई बढ़ने और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने पर दबाव है. वहीं, चांदी में इंडस्ट्रियल मांग और निवेशकों के सेंटीमेंट का असर दिख रहा है.

सोने और चांदी के रेट में पिछले कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. आज 30 अक्टूबर को सोने का दाम MCX पर 245 रुपये गिरकर 1.42351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 510 रुपये फिसलकर 1.88943 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. अब इस गिरावट के बीच अगर आप गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपको आज के लेटेस्ट रेट चेक कर लेने चाहिए.

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स पर सोने की कीमत आज 0.67 फीसदी गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. चांदी का रेट भी 1.82 फीसदी गिरकर 51.425 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. गुरुवार को भी सोने की कीमतों में 1% की गिरावट आई है. अमेरिका में महंगाई के ऊंचे आंकड़ों से इस साल फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है. इससे सोने की चमक फीकी पड़ी है.

शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ी है. वहीं, अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों ने इस साल फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका को और मजबूत किया है. इससे सोने पर दबाव बना हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वॉटर के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट से 4,000 डॉलर का स्तर अहम सपोर्ट बन गया है. अब देखना होगा कि निचले स्तर पर खरीदारी सोने को संभाल पाती है या नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज सोने के भाव में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम गिर गए हैं. सराफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये पर है. 22 कैरेट का 10 ग्राम 1,31,940 रुपये में मिल रहा है. वहीं 18 कैरेट का 10 ग्राम 1,07,050 रुपये पर है. दिवाली के करीब ये रेट ग्राहकों के लिए अहम हैं. हालांकि, खरीदारी से पहले शुद्धता और भाव जरूर चेक करें.

गुरुवार को चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली. दोनों कीमती धातुओं पर ब्याज दरों की उम्मीदों और अमेरिकी डॉलर में बदलाव का असर पड़ता है. हालांकि, चांदी में इंडस्ट्रियल डिमांड का भी बड़ा हिस्सा होता है. इसके अलावा, निवेशकों के सेंटीमेंट में बदलाव का असर भी चांदी की कीमतों पर ज्यादा पड़ता है, इसलिए इसमें सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

Kitco की रिपोर्ट के अनुसार, Bybit के चीफ मार्केट एनालिस्ट हान टैन के मुताबिक, अगर अमेरिका के PCE महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा रहते हैं, तो सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे जा सकती है. इससे दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना मजबूत होगी. CME FedWatch Tool के अनुसार, ट्रेडर्स दिसंबर में रेट बढ़ोतरी की करीब 90% संभावना मान रहे हैं. वहीं, यूरोपीय सेंट्रल बैंक के गुरुवार को ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीद है. ऊंची ब्याज दरें सोने में निवेश की लागत बढ़ाती हैं, क्योंकि इससे कोई ब्याज नहीं मिलता.

टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट व मार्केट एक्सपर्ट सचिन सरवादे के मुताबिक, MCX पर सोने का वीकली चार्ट फिलहाल बुलिश ट्रेंड यानी तेजी का संकेत दे रहा है. हालांकि, कीमतों में अभी ₹1,40,000 से ₹1,50,000 के दायरे में उतार-चढ़ाव और कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है. टेक्निकल आउटलुक के मुताबिक, ₹1,40,000 का स्तर सोने के लिए तत्काल सपोर्ट है. वहीं, ₹1,26,500 से ₹1,40,000 के बीच मजबूत सपोर्ट जोन माना जा रहा है. ऐसे में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है.

टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, अगर MCX गोल्ड ₹1,50,000 के स्तर को पार कर लेता है, तो तेजी का अगला दौर शुरू हो सकता है. इसके बाद सोने के लिए ₹1,64,000, ₹1,69,000 और ₹1,80,000 के टारगेट देखे जा रहे हैं. 14-पिरियड RSI पर पॉजिटिव हिडन डाइवर्जेंस भी तेजी के संकेत दे रहा है. हालांकि, ₹1,50,000 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट मिलने पर ही बुलिश ट्रेंड पूरी तरह सक्रिय होने की बात कही गई है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link