अर्नब का कहर: ओडिशा में 59 हजार लोग बेघर, आंध्र में 4,600 करोड़ की चोट
Last Updated:
Cyclone Arnab LIVE Updates: तूफान अर्नब ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. ओडिशा के नौ जिलों से 59 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत अभियान में 313 टीमें लगी हैं. आ…और पढ़ें
चक्रवात अर्नब से ओडिशा के नौ जिलों में 59,028 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए. (फोटो AP)
Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब का असर अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है. तेज बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. ओडिशा में हालात ऐसे बिगड़े कि नौ जिलों से करीब 59 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. राहत और बचाव के लिए 300 से ज्यादा टीमें मैदान में उतारी गई हैं. दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में तूफान से शुरुआती अनुमान के मुताबिक 4,600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया है. रेलवे पर भी तूफान का असर पड़ा है. हावड़ा-चेन्नई रूट पर 36 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं.
तूफान के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और राहत अभियान तेज कर दिया गया है. ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद रेलवे ने पुलों पर आवाजाही को लेकर एहतियाती कदम उठाए. वहीं आंध्र प्रदेश में प्रशासन ने पहले से गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी की थी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3100 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया गया और इस दौरान 367 बच्चों का जन्म हुआ. इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए तूफान से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और राहत-बचाव अभियान की ताजा स्थिति.
पढ़ें लाइव अपडेट्स
October 30, 202610:30 IST
Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश तट पर फंसे जहाज से सभी 20 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू, कोस्ट गार्ड ने एयरलिफ्ट किया
Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के पास फंसे मार्शल आइलैंड के झंडे वाले मालवाहक जहाज सिग्मा पर्ल के सभी 20 क्रू मेंबर्स को भारतीय तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है. गुरुवार (29 अक्टूबर) को कोनसीमा जिले के अंतरवेदी गांव के पास समुद्र में फंसे 180 मीटर लंबे जहाज से चालक दल के सदस्यों को एयरलिफ्ट किया गया. कोस्ट गार्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित निकालकर कोस्ट गार्ड के जहाज ‘सुजय’ पर पहुंचाया गया.
October 30, 202609:35 IST
Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान
Cyclone Arnab LIVE: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को बताया कि तूफान अर्नब से आंध्र प्रदेश को शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 4,600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने कृष्णा और गोदावरी क्षेत्रों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. इसके बाद डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के कात्रेनिकोना मंडल के चेय्येरु गांव जाते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. मुम्मिडिवारम मंडल के गच्छकायला पोरा गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पहले से की गई तैयारी के कारण जान का नुकसान सीमित रखने में मदद मिली. राज्य में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है.
October 30, 202609:34 IST
Cyclone Arnab LIVE: 3,100 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, 367 बच्चों का जन्म
Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में तूफान के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की विशेष तैयारी की थी. विभाग ने ऐसी 4,228 महिलाओं की पहचान की थी जिनकी डिलीवरी अगले दो सप्ताह में संभावित थी या जिनकी गर्भावस्था हाई रिस्क वाली थी. इनमें से 3,100 महिलाओं को अलग-अलग अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट किया गया. इनमें 690 महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 83 महिलाएं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाई गईं. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी महिलाओं को रखा गया. इस दौरान 367 बच्चों का जन्म हुआ.
October 30, 202609:33 IST
Cyclone Arnab LIVE Updates: हावड़ा-चेन्नई रूट पर 36 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रास्ता
Cyclone Arnab LIVE:तूफान के कारण ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी का जलस्तर दो रेलवे पुलों के पास खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. इसके बाद हावड़ा-चेन्नई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुल 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईं. 30 ट्रेनों का रास्ता बदला गया जबकि आठ ट्रेनों को नियंत्रित या रीशेड्यूल किया गया. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 24 ट्रेनें रद्द और 22 डायवर्ट कीं. वहीं साउथ कोस्ट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द और आठ का रूट बदला.
October 30, 202609:28 IST
Cyclone Arnab LIVE: तूफान से तबाही पर राहुल गांधी ने जताई चिंता
Cyclone Arnab LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में तूफान से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ पर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘आंध्र प्रदेश में तूफान अर्नब से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश तथा बाढ़ से पैदा हुए हालात को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं.’ राहुल गांधी ने दोनों राज्यों की सरकारों से प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत पहुंचाने और पुनर्वास सुनिश्चित करने की अपील की.
Deeply concerned by the devastation caused by Cyclone Arnab in Andhra Pradesh and the heavy rainfall and flooding in Odisha.
My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. My thoughts are with everyone affected, those who have lost their homes, livelihoods and a sense of security.
I urge the governments to ensure swift relief and rehabilitation for every affected family during this difficult time.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2026
October 30, 202609:27 IST
Cyclone Arnab LIVE Updates: ओडिशा के 9 जिलों में 59 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
Cyclone Arnab LIVE: तूफान अर्नब के बाद ओडिशा में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक राज्य के नौ जिलों से कुल 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इनमें अकेले गंजाम जिले के 11,882 लोग शामिल हैं. राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राहत अभियान में कुल 313 टीमें लगाई गई हैं. इनमें NDRF की 9 टीमें, ODRAF की 60 टीमें और अग्निशमन विभाग की 244 टीमें शामिल हैं. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों में 3,001 गर्भवती महिलाएं भी हैं.