‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे हैं पत्नी सरगुन के कायल, KBC में बोले- ‘मैं सबसे ज्यादा इज्जत सरगुन की करता हूं’

‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे हैं पत्नी सरगुन के कायल, KBC में बोले- ‘मैं सबसे ज्यादा इज्जत सरगुन की करता हूं’


Last Updated:

टीवी और फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले रवि दुबे के लिए पत्नी सरगुन मेहता सिर्फ हमसफर नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत भी हैं. दोनों की जोड़ी अकसर चर्चा में रहती है. अब ‘रामायण’ लक्ष्मण ने फिल्म की रिलीज से पहले एक बार फिर सरगुन के लिए अपने दिल की बात कही है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर उन्होंने पत्नी की खूबियों और उनके प्रति अपने सम्मान को खुलकर जाहिर किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रवि दुबे और सरगुन मेहता साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे.

नई दिल्ली. एक्टर रवि दुबे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की खूबियों के कायल हैं. हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे रवि ने सरगुन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा सम्मान अपनी पत्नी का करते हैं. वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि सरगुन उनकी जिंदगी में जीवनसाथी के तौर पर आईं.

शो के दौरान रवि ने सरगुन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे ख्याल से मैं अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा इज्जत सरगुन की करता हूं. मैं उनका सम्मान इसलिए भी करता हूं, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसा दूसरा इंसान नहीं देखा. वह एक कमाल की बेटी हैं, बेहतरीन बहन हैं और बहुत वफादार दोस्त हैं. वह एक शानदार पत्नी होने के साथ-साथ बेहतरीन बिजनेसवुमन भी हैं. उनके पास हमेशा कुछ अलग और नए आइडिया होते हैं. सबसे खास बात यह है कि उनके पास उन आइडिया को शुरुआत से लेकर आखिरी मुकाम तक पहुंचाने की क्षमता भी है.’

‘मैं खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी पत्नी हैं’

रवि ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ये खूबियां शायद मेरे अंदर कभी नहीं आ सकतीं. मुझमें बहुत कमियां हैं. जब मैं सरगुन को देखता हूं और उनमें ये सारी खूबियां पाता हूं, तो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि वह मेरी पत्नी हैं.’

टीवी शो ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई पहली मुलाकात

रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी. इस शो में दोनों ने एक कपल का किरदार निभाया था. पर्दे पर साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. साल 2012 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ के दौरान रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को चंडीगढ़ में शादी कर ली.

दोनों ने बनाई अलग-अलग पहचान

रवि और सरगुन ने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई है. दोनों ने साल 2019 में अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट’ शुरू किया था. इसके बैनर तले कई टीवी शोज और पंजाबी फिल्मों का निर्माण किया गया है. उनके चर्चित टीवी शोज में ‘उड़ारियां’, ‘स्वर्ण घर’ और ‘जुनूनियत’ शामिल हैं. इसके अलावा, दोनों ने पंजाबी फिल्मों में भी बतौर प्रोड्यूसर काम किया है. इनमें ‘काला शाह काला’, ‘सौंकन सौंकने’ और ‘सौंकन सौंकने 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.



Source link