यूपी में पीईटी परीक्षा का रश, दूसरे राज्यों में साइक्लोन का अलर्ट, आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?

यूपी में पीईटी परीक्षा का रश, दूसरे राज्यों में साइक्लोन का अलर्ट, आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?


Last Updated:

School Holiday 30 October 2026: उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के चलते 60 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं. वहीं देश के अन्य हिस्सों में साइक्लोन ‘अर्नब’ के चलते बारिश का अलर्ट जारी है. भारी भीड़, ट्रैफिक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

Zoom

School Holiday 30 October 2026: आज अलग-अलग वजहों से विभिन्न राज्यों में स्कूल बंद हैं

नई दिल्ली (School Holiday 30 October 2026). देश के विभिन्न राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दिख रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल UPSSSC PET 2026 की गूंज है. इन दोनों कारणों से आज ज्यादातर स्कूल बंद हैं. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में साइक्लोन ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग 60 जिलों में पीईटी परीक्षा के चलते स्कूलों में छुट्टी है.

यूपी पीईटी परीक्षा में करीब 35.4 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इनके लिए 1,300 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों की इतनी बड़ी संख्या होने से भारी ट्रैफिक जाम और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी. स्कूली बच्चों को इससे बचाने के लिए जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए छुट्टी का आदेश दिया है. दूसरी तरफ, मौसम विभाग की तरफ से जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच दूसरे राज्यों के जिला प्रशासन भी हालात पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं. जानिए 30 अक्टूबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं.

यूपी में पीईटी परीक्षा के चलते स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और नोएडा जैसे बड़े शहरों में स्कूल बंद रहने की वजह यूपी पीईटी परीक्षा के दौरान बढ़ने वाला ट्रैफिक दबाव है. इस दौरान स्कूली बसें और वैन भी सड़कों पर होंगी तो बच्चों के घंटों जाम में फंसने का जोखिम था. इसी प्रैक्टिकल परेशानी को ध्यान में रखते हुए शासन ने 60 जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी (सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई और आईसीएसई) स्कूलों को बंद रखने का सख्त फैसला किया.

स्कूलों पर पड़ा साइक्लोन ‘अर्नब’ का असर

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में साइक्लोन ‘अर्नब’ की वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इसके चलते कई प्रभावित जिलों में एहतियातन स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है. जिलाधिकारियों को स्थिति के अनुसार तुरंत फैसला लेने के अधिकार दिए गए हैं. इससे बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के लिए क्या हैं निर्देश?

बच्चों के लिए भले ही यह अनप्लान्ड छुट्टी है, लेकिन शिक्षकों और स्कूल प्रशासन के लिए यह काम का दिन है. प्रशासनिक आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा. लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में मौजूद रहना होगा. कई स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहां सीटिंग अरेंजमेंट, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने जैसी अहम जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है.

प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन

यूपी पीईटी परीक्षा 2026 को निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा कराने के लिए राज्यभर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है. इससे एम्बुलेंस और आम यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. स्कूलों में छुट्टी का फैसला लाखों परीक्षार्थियों के सुगम सफर और डिजास्टर मैनेजमेंट की मजबूत प्रशासनिक मिसाल है.



Source link