बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, CK अनिल बने शिक्षा विभाग के ACS, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, CK अनिल बने शिक्षा विभाग के ACS, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी


Last Updated:

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया. CK अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया. जबकि अरविंद कुमार चौधरी और अमित कुमार पांडेय को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. देखें पूरी लिस्ट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार में वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला हुआ.

Bihar IAS Transfer List 2026: बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. इस प्रशासनिक बदलाव के तहत सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है. वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
जारी जानकारी के अनुसार सी. के. अनिल को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. इस बदलाव के बाद शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी उनके पास होगी.

अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को अगले आदेश तक कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ इस अतिरिक्त पद का कामकाज भी देखेंगे.

अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस फैसले के तहत वह अपने मौजूदा दायित्वों के साथ कृषि विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

पंकज कुमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया
गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के प्रशासनिक महकमे में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है. बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है. सभी पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.



Source link