नई दिल्ली: दिल्ली में ‘मोक्ष 2026’ (Moksha) नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) में शुरू हो चुका है, जो की 31 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें तमाम तरह के कल्चरल इवेंट्स हो रहे हैं, जिसमें स्टूडेंट्स अपने हुनर को दिखा रहे हैं. इसी में पहले दिन फैशन शो हुआ. स्टूडेंट और वहां मौजूद बाकी स्टाफ को यही लग रहा था कि यह फैशन शो आम फैशन शो होगा, लेकिन जब स्टूडेंट्स ने न्यूजपेपर की ड्रेस पहन कर रैंप वॉक शुरू किया तो हर कोई देखकर हैरान हो गया.
इस तरह एक के बाद एक किसी ने पेड़ों की ड्रेस पहन रखी थी, तो किसी ने पत्तियों की, तो कोई आग को रिप्रेजेंट कर रहा था. क्योंकि किसी ने लाल रंग के आग जैसे दिखने वाले कपड़े पहन रखे थे, तो किसी ने पानी बचाने का संदेश देते हुए पानी के रंग के कपड़े पहन रखे थे. यह रैंप वॉक इतना ज्यादा गंभीर और पर्यावरण बचाने का कड़ा संदेश दे रहा था कि कुछ समय के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई और लोगों ने जब तक यह रैंप वॉक चला, तब तक लोग बिना नजर हटाए स्टेज के पास जुटे रहे. खूब तालियां बजी और खूब हूटिंग हुई.
स्टूडेंट्स ने खुद बनाई ड्रेस
पर्यावरण बचाने का संदेश देने वाले स्टूडेंट्स जिन्होंने फैशन शो करके सभी के ध्यान को अपनी ओर खींचा. यह दरअसल कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के थे. इनकी सोसाइटी का नाम मंथन सोसाइटी है. इस पूरे ग्रुप को रिप्रेजेंट कर रही रौनक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पूरी ड्रेस स्टूडेंट से खुद ही बनाई थी. एक तरफ ड्रेस बना रहे थे, तो दूसरी और प्रैक्टिस कर रहे थे. कई महीनो से यह प्रैक्टिस चल रही थी. यही वजह है कि इतने अच्छे से यह फैशन शो कर सके.
उन्होंने बताया कि शुरुआत में इसमें दिखाते हैं. अंत जिसमें दिखाया गया है कि पृथ्वी कैसे गंदी हो रही है. गंदी कौन कर रहा है और गंदी होने की क्या वजह है. इसके बाद दूसरे पार्ट में हमने दिखाया कि पृथ्वी जब पूरी तरह से गंदी हो जाती है, तो बदला कैसे लेती है. जैसे आंधी, तूफान, बाढ़ और आग लगने जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं. यही संदेश देते हुए इस फैशन शो को किया गया था.
इन स्टूडेंट्स ने किया था फैशन शो
इस पूरे ग्रुप को रिप्रेजेंट कर रही रौनक ने बताया कि इस फैशन शो के दौरान पानी बचाने से लेकर पृथ्वी बचाने तक का संदेश दिया गया है. इसमें मेकअप से लेकर ड्रेस तक खुद ही स्टूडेंट ने बनाई थी. उन्होंने बताया कि इसमें जो ग्रुप शामिल था, उसमें अक्षत, निशांत, मुक्ति, अंकित, ललित, हार्दिक, आयान, माही, सुहानी, पारस और तनिष्क के साथ ही कुछ और स्टूडेंट भी शामिल थे. सभी अलग-अलग बैच के हैं. सभी ने इसमें कड़ी मेहनत की और यही वजह है की फैशन शो तो सभी करते हैं, लेकिन फैशन शो के दौरान क्रिएटिविटी और कड़ा संदेश देने के लिए ही उन्होंने यह अनोखा फैशन शो किया था.