पिता की मौत के बाद चलाई टैक्सी, अब एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पिता की मौत के बाद चलाई टैक्सी, अब एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Last Updated:

कभी परिवार का पेट पालने के लिए टैक्सी चलाने वाले अमेठी के सलमान खान आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सेना में भर्ती होकर रोइंग खेल में अपनी पहचान बनाई. अब एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी मेहनत का शानदार परिणाम हासिल किया है.

अमेठी के धिगीइ खेरहना गांव निवासी सलमान खान के पिता का साल 2016 में निधन हो गया था. परिवार में सबसे बड़ा बेटा होने के कारण उनके कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई. पिता का सपना था कि सलमान सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें. मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने पिता के इस सपने को पूरा करने का फैसला किया.

पिता की मौत के बाद सलमान के सामने परिवार का भरण-पोषण करने की चुनौती थी. उन्होंने अपनी गाड़ी से टैक्सी चलाकर परिवार का खर्च उठाया. इस दौरान उनके दोस्त ने भी उनका साथ दिया और मुश्किल समय में सहारा बने. तमाम परेशानियों के बावजूद सलमान ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा.

सलमान खान साल 2018 में मुंबई इंजीनियर ग्रुप, पुणे के जरिए सेना में भर्ती हुए. साल 2019 में उनकी लंबाई अधिक होने के कारण नौकायन यानी रोइंग टीम में चयन हुआ. शुरुआत में उन्होंने इस खेल को खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन आर्मी के मेजर नागेंद्र हुड्डा के समझाने पर उन्होंने नाव संभाली और रोइंग की शुरुआत की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2021 में सलमान ने रोइंग की नियमित ट्रेनिंग शुरू की और 2022 में टीम में जगह बना ली. गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने पहले ही मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. इसके बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया.

साल 2024 में सलमान का ओलंपिक के लिए चयन हुआ, लेकिन ट्रायल में उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई रोइंग चैंपियन कप में स्वर्ण पदक जीता. इस उपलब्धि के बाद सेना में उन्हें सिपाही से सीधे नायब सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली. साल 2026 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.

Source link