‘तेजस्वी + PK = एनडीए जीरो’, बिहार MLC चुनाव रिजल्ट पर रोहिणी आचार्य ने दिया नया सियासी फॉर्मूला


Last Updated:

Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव के रिजल्ट आते ही विपक्षी एकता की चर्चा शुरू हो गई. अब रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव प्लस प्रशांत किशोर बराबर एनडीए जीरो… का फॉर्मूला दिया. साथ ही उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए लिखा कि विपक्षी दलों के बिखराव की वजह से ही बीजेपी को फायदा हुआ है. यदि विपक्ष एक हो जाए तो एनडीए को हराया जा सकता है.

Top Deals Inside

'तेजस्वी + PK = एनडीए जीरो', MLC चुनाव रिजल्ट पर रोहिणी आचार्य का नया फॉर्मूलाZoom

तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव का रिजल्ट आ गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर विपक्षी एकता की बात छेड़ दी. उन्होंने तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक नया फॉर्मूला दिया. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर साथ आ जाएं, तो बीजेपी और एनडीए को सभी आठ सीटों पर हराया जा सकता है. रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे बिहार में बीजेपी-एनडीए को हराने का फॉर्मूला बताया है.

रोहिणी ने लिखा- TJ + PK = BJP/NDA ZERO
रोहिणी आचार्य ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि- बिहार में हुए एमएलसी चुनावों ने बीजेपी और एनडीए को हराने का फॉर्मूला दे दिया है. उन्होंने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के नाम के शुरुआती अक्षरों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘TJ + PK = BJP/NDA ZERO’. रोहिणी के मुताबिक, आरजेडी और जन सुराज को मिले वोटों को जोड़ दिया जाए, तो एनडीए सभी आठ सीटों पर हार सकती है.

विपक्षी एकता पर क्या लिखा?
रोहिणी ने अपने एक अन्य पोस्ट में विपक्षी एकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के बिखराव का फायदा बीजेपी को मिलता रहा है. अगर विपक्ष एकजुट होकर सही रणनीति के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बंटवारा रोके, तो बीजेपी को हराना संभव है.

एमएलसी चुनाव में किसे मिली कितनी सीटें?
बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस चुनाव में आरजेडी और बीजेपी ने दो-दो सीटें जीतीं. जेडीयू और जन सुराज के खाते में एक-एक सीट गई, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. इस तरह आरजेडी को दो सीटों का फायदा हुआ, जबकि जन सुराज ने पहली बार विधान परिषद में अपना खाता खोला.

आरजेडी ने बीजेपी के दो सिटिंग MLC को हराया
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बीजेपी के पांच बार के एमएलसी नवल किशोर यादव को हराया. वहीं, दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी के अनिल कुमार झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को हराने का दावा किया है. दूसरी ओर, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को हराकर जीत दर्ज की. बीजेपी ने तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक सीट पर जीत हासिल की. जेडीयू के नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट बरकरार रखी. वहीं, तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी.



Source link