खुद का घर बनाने के लिए आपको चाहिए होम लोन? कितनी होनी चाहिए सैलरी, यहां जानें सबकुछ

खुद का घर बनाने के लिए आपको चाहिए होम लोन? कितनी होनी चाहिए सैलरी, यहां जानें सबकुछ


Last Updated:

Home Loan Process: अगर आप अपना घर बनाने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको बताते हैं कि होम लोन के लिए कितनी सैलरी जरूरी है और क्या है उसकी प्रक्रिया. बता दें कि ग्राहक को कितना लोन मिलेगा, यह उसकी आय और चुकाने की क्षमता के आधार पर तय किया जाता है.

Top Deals Inside

मुरादाबाद: अगर आप भी अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं और इसके लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की ओर से ग्राहकों को होम लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए बैंक ने कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की हैं. होम लोन लेने के लिए सबसे पहले प्रॉपर्टी के दस्तावेजों का सही और वैध होना जरूरी है. ग्राहक को कितना लोन मिलेगा, यह उसकी आय और चुकाने की क्षमता के आधार पर तय किया जाता है.

इसके अलावा बैंक की ओर से न्यूनतम सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक मांगा जाता है. ग्राहक के लिए सालाना आय का कम से कम 3.30 लाख रुपये का आयकर रिटर्न (ITR) होना भी जरूरी बताया गया है. इन सभी शर्तों और दस्तावेजों की जांच के बाद ही बैंक लोन को मंजूरी देता है.

कम सैलेरी के लोगों का रहता है मुश्किल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर सुधांशु भारद्वाज ने बताया कि अगर कोई घर बनाने के लिए लोन लेना चाहता है, तो उसकी प्रॉपर्टी के कागज क्लियर होने चाहिए. इसमें सिविल स्कोर और आय बहुत जरूरी है. वहीं उन्होंने बताया कि लोन की पात्रता कस्टमर की आय के हिसाब से तय होती है. सबकी आय अलग-अलग रहती है, इसलिए सबकी पात्रता भी अलग होती है. लोन के लिए सिविल स्कोर 675 से ऊपर होना अनिवार्य है. बैंक कम से कम सालाना 3 लाख रुपये की आय मांगता है, जिसके लिए ITR फाइलिंग या फॉर्म 16 जरूरी है.

10 हजार वालों को लोन मिलने में दिक्कत
उन्होंने बताया कि अगर किसी की तनख्वाह 10 हजार या 20 हजार रुपये के आसपास है तो उसे लोन मिलने की संभावना कम है, क्योंकि बैंक की न्यूनतम आय की शर्त पूरी नहीं होती. 3 लाख रुपये सालाना आय वाले व्यक्ति को लगभग 10 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकता है. उन्होंने कहा कि ब्याज दर आय पर निर्भर करती है.

अभी बैंक की न्यूनतम ब्याज दर 7.40 प्रतिशत चल रही है और अधिकतम 8.5 प्रतिशत के आसपास है. आवेदन के लिए कस्टमर का आय प्रमाण पत्र नियोक्ता का सत्यापन और प्रॉपर्टी के दस्तावेज लगते हैं. इन सभी दस्तावेज के पूरा होने के बाद सत्यापन के बाद आपको लोन दे दिया जाता है, जिससे आप अपना घर बना सकते हैं और घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं.



Source link