क्या तुम्हारी मां सिंगल है? रायन रिकेल्टन से फैंस ने पूछा भद्दा सवाल, वीडियो वायरल


होमखेलक्रिकेट

तुम्हारी मां सिंगल है? रायन रिकेल्टन से फैंस ने पूछा भद्दा सवाल, वीडियो वायरल

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. केपटाउन में खेले जा रहे इस मैच की एक घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रहे एक वीडियो में फैंस ने एक पोस्टर पर रायन रिकेल्टन को लेकर लिखा कि क्या आपकी मां सिंगल है क्या है.

Top Deals Inside

तुम्हारी मां सिंगल है? रायन रिकेल्टन से फैंस ने पूछा भद्दा सवाल, वीडियो वायरलZoom

साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर रायन रिकेल्टन

नई दिल्ली: स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने आने वाले फैंस कैमरे का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरह की अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला, जब रयान रिकेलटन के लिए एक फैन ने मजेदार प्लेकार्ड दिखाया. यह घटना केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान हुई, जब गेराल्ड कोएत्जी गेंदबाजी कर रहे थे.

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कॉनॉली और मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान ब्रॉडकास्टर के कैमरे में एक फैन बैनर थामे दिखाई दिया, जिस पर लिखा था, ‘रयान रिकेलटन क्या आपकी मां सिंगल हैं?’ हालांकि, रिकेलटन को इसके बारे में तब तक पता नहीं चल पाया, जब तक उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नहीं बताया. रिकेलटन ने जब प्लेकार्ड को देखा, तो वह हल्के से मुस्कुराए. फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रोमांचक हो गया है साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट

वहीं, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो वह रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए मार्केस एकरमैन ने 95 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा, एडेन मार्करम ने 78 और डेविड बडिंघम ने 50 रनों की पारी खेली.

इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में जोश इंग्लिश के शतक के अलावा मैथ्यू रेनेशॉ के 74 रन, कैमरून ग्रीन के 65 रन और एलेक्स कैरी के 80 रनों की पारी की बदौलत 429 रन बनाकर 100 रनों की बढ़त हासिल की. वहीं, अब दूसरी पारी में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं. इस तरह खेल के चौथे दिन मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखे.



Source link