Sirohi News: सर्दियों की खरीदारी के लिए फेमस है माउंट आबू का यह बाजार, देशभर से शॉपिंग करने पहुंचते हैं पर्यटक

Sirohi News: सर्दियों की खरीदारी के लिए फेमस है माउंट आबू का यह बाजार, देशभर से शॉपिंग करने पहुंचते हैं पर्यटक


Last Updated:

Sirohi Famous Market: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू का तिब्बत मार्केट सर्दियों की खरीदारी और ऊनी कपड़ों के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. नक्की झील के पास स्थित इस बाजार में 30 से अधिक दुकानें हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सिरोही: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन आबूराज (माउंट आबू) में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यहां के पर्यटक स्थलों के अलावा यहां के लोकल मार्केट भी आकर्षण का केंद्र रहते है माउंट आबू का तिब्बत मार्केट. नक्की झील के पास सनसेट पॉइंट रोड पर स्थित यह बाजार गर्म कपड़ों, हस्तशिल्प और स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है. शाम के समय यहां पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. माउंट आबू के पहाड़ी मौसम का आनंद लेने के साथ खरीदारी करने वालों के लिए यह बाजार खास पसंद बना हुआ है. यहां स्थानीय रहवासियों के अलावा देशभर से आने वाले पर्यटक भी शॉपिंग करने पहुंचते हैं.

तिब्बत मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाले गर्म कपड़ों की वैरायटी है. सर्दियों के मौसम में यहां जैकेट, स्वेटर, शॉल, मफलर, स्कार्फ और बच्चों के गर्म कपड़ों की कई डिजाइन मिलती हैं. पर्यटकों के लिए अलग-अलग बजट के हिसाब से सामान मिलने के कारण पर्यटक यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं. माउंट आबू में शाम के समय ठंड बढ़ने पर कई पर्यटक यहां से गर्म कपड़े खरीदते भी नजर आते हैं. यहां खरीदारी करने पहुंचे गुजरात के सूरत निवासी पर्यटक नीरव सिंह ने बताया कि माउंट अबू वह कई बार घूमने आ चुके हैं. जब भी परिवार के साथ यहां आते हैं तिब्बती मार्केट मेंस हॉपिंग करने जरूर आते हैं. यहां सर्दियों के लिए कपड़ों के अलावा काफी यूनिक सामान भी मिल जाता है.

सजावटी सामान, स्ट्रीट फूड और घुड़सवारी
कपड़ों के अलावा बाजार में तिब्बती संस्कृति से जुड़ी सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहती है. यहां कपड़ों के अलावा कुछ दुकानों पर घर की सजावट के लिए खास सामान भी मिलता है. बाजार की दुकानों में अलग-अलग तरह के डिजाइन और रंगों के सामान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. शॉपिंग के साथ खाने-पीने का शौक रखने वालों के लिए भी यह बाजार अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा घुड़सवारी का मुख्य घोड़ा स्टैंड भी इसी मार्केट में है.

30 से ज्यादा दुकानें, सभी व्यापारी तिब्बत से यहां के रहे व्यापार
स्थानीय टूरिस्ट गाइड प्रकाश कुमार ने बताया कि अगर आप नक्की झील के आसपास घूमने के प्लान में है, तो यह बाजार एक अच्छा स्पॉट है. नक्की झील के पास होने के कारण तिब्बत मार्केट तक पहुंचना आसान है. झील घूमने के बाद पर्यटक पैदल चलते हुए भी यहां पहुंच सकते हैं. इस बाजार में करीब 30 से अधिक दुकानें हैं, जहां तिब्बत और आसपास के कई व्यापारी पिछले कई वर्षों से अलग-अलग तरह का सामान बेचते हैं. वहीं सामने बने आबू शॉपिंग मॉल में आपको कपड़ों के अलावा कई, ज्वेलरी, समेत कई तरह की दुकानें भी मिल जाएगी.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link